बक्सर : सदर प्रखंड कार्यालय में कई समितियों की बैठक, योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
समीक्षा करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network
Buxar News : बक्सर सदर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को विभिन्न समितियों की बैठक हुई. इस दौरान सरकारी योजनाओं की प्रगति, बाल संरक्षण, दिव्यांगजन कल्याण पर चर्चा की गई. बीडीओ ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए.
Buxar News : सदर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को प्रखंड समन्वयक समिति के अनुपालन एवं समीक्षा, बाल संरक्षण इकाई समिति, दिव्यांगजन समिति, हिंदी दिवस, संकल्प यात्रा अभियान तथा प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु शरण पांडेय ने की.
विभिन्न योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गयी. इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बीडीओ ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें.
Also Read : हरतालिका तीज पर शिव-पार्वती की आराधना में डूबीं महिलाएं, निर्जला व्रत रख मांगा अखंड सौभाग्य
सहयोग शिविर में मिले आवेदनों के निष्पादन का निर्देश
बैठक में पूर्व में आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की गयी. बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा कि आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए और लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.
Also Read : रोहतास के खनेठी मध्य विद्यालय में जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर 301 छात्र, विषयवार शिक्षकों की भी कमी
बाल संरक्षण और दिव्यांगजन कल्याण पर भी चर्चा
बैठक के दौरान बाल संरक्षण, दिव्यांगजन कल्याण एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर भी चर्चा की गयी. संबंधित विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन में आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया.
Also Read : हरतालिका तीज पर शिव-पार्वती की आराधना में डूबीं महिलाएं, निर्जला व्रत रख मांगा अखंड सौभाग्य
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए