रामपुर आंबेडकर छात्रावास में छात्रों का हंगामा, छह माह बाद भी आरा नहीं भेजे जाने पर जतायी नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

डुमरांव अनुमंडलाधिकारी राजीव कुमार की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : रामपुर स्थित भीमराव आंबेडकर छात्रावास के छात्रों ने सुविधाओं को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा किया. छह माह की अवधि पूरी होने के बाद भी उन्हें वापस आरा न भेजे जाने से छात्र नाराज थे. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को शांत कराया और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन

Buxar News : प्रखंड के रामपुर स्थित भीमराव आंबेडकर छात्रावास में सोमवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया. छात्रों के हंगामे से कुछ देर के लिए छात्रावास परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर डुमरांव अनुमंडलाधिकारी राजीव कुमार, केसठ सीओ अभिषेक गर्ग, कल्याण पदाधिकारी और वासुदेवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया.

विज्ञापन

छह माह के लिए रामपुर भेजे गये थे छात्र

हंगामा कर रहे छात्रों ने बताया कि उन्हें आरा स्थित छात्रावास से छह माह के लिए रामपुर स्थित छात्रावास में शिफ्ट किया गया था. छह माह की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी उन्हें वापस आरा नहीं भेजा जा रहा है. छात्रों का कहना था कि अवधि पूरी होने के बावजूद उन्हें रामपुर छात्रावास में ही रखा गया है.

Also Read : रोहतास में स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर नगर पंचायत सभागार में बैठक, 17 सितंबर से चलेगा अभियान

क्षमता से अधिक छात्रों के रहने से बढ़ी परेशानी

छात्रों ने अधिकारियों को बताया कि रामपुर स्थित छात्रावास में निर्धारित क्षमता से अधिक संख्या में छात्र रह रहे हैं. इससे उन्हें रहने समेत कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. छात्रों ने छात्रावास की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें रखीं और समस्याओं के समाधान की मांग की.

Also Read : जीएनएसयू के वाणिज्य विद्यार्थियों ने किया सुधा डेयरी फार्म का औद्योगिक भ्रमण, उत्पादन से विपणन तक समझी प्रक्रिया

अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार का दिया निर्देश

छात्रों की शिकायतें सुनने के बाद अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को छात्रावास की व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने छात्रों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया.

नया भवन तैयार होते ही आरा भेजे जाएंगे छात्र

अनुमंडलाधिकारी राजीव कुमार ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आरा में छात्रावास के लिए नये भवन का निर्माण कराया जा रहा है. भवन निर्माण का कार्य पूरा होते ही छात्रों को वहां शिफ्ट कर दिया जायेगा. उन्होंने छात्रावास से संबंधित अन्य शिकायतों का भी जल्द समाधान कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को दिया.

Also Read : नोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन