कैमूर : दो बच्चों के साथ विवाहिता लापता, पिता ने थाने में दिया आवेदन, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

चैनपुर थाना की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : कैमूर में दो बच्चों के साथ एक विवाहिता के अचानक लापता हो जाने से हड़कंप मच गया है. महिला के पिता ने प्रेमी पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से तत्काल बच्चों और बेटी की बरामदगी की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चों के साथ विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है. महिला के पिता ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर बेटी और दोनों बच्चों की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगायी है. आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

2017 में हुई थी विवाहिता की शादी

महिला के पिता के अनुसार, नौ मई 2017 को उनकी पुत्री की शादी इलिया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ हुई थी. शादी के बाद वह ससुराल में शांतिपूर्वक रह रही थी. उसके तीन बच्चे हैं. पांच अगस्त 2026 को विवाहिता अपने तीन में से दो बच्चों को लेकर मायके चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव पहुंची थी, जबकि एक बच्चा ससुराल में ही रह गया था.

ससुराल जाने की बात कहकर निकली, लेकिन नहीं पहुंची

बताया गया कि करीब 18 दिनों तक मायके में रहने के बाद विवाहिता दोनों बच्चों के साथ ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकली थी. इसके बाद वह ससुराल नहीं पहुंची. इसकी जानकारी ससुराल पक्ष की ओर से उसके पिता को दी गयी. इसके बाद पिता ने अपने स्तर से बेटी और दोनों बच्चों की काफी खोजबीन की.

Also Read : कैमूर में साइबर ठगी की रकम पुलिस ने करायी वापस, समय पर शिकायत से पीड़िता को मिली राहत

बजरंगी राम पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

कई दिनों तक खोजबीन के बाद महिला के पिता को जानकारी मिली कि बजरंगी राम नामक व्यक्ति उनकी पुत्री को कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. इसके बाद उन्होंने चैनपुर थाने में आवेदन देकर बेटी और दोनों बच्चों की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगायी.

Also Read : कैमूर के चैनपुर में हथियार तस्करी की तैयारी का खुलासा, देसी कट्टा व राइफल के बैरल समेत तीन कारतूस बरामद

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है और विवाहिता तथा दोनों बच्चों की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय एकता का मजबूत सूत्र

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन