हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय एकता का मजबूत सूत्र

Updated:
विज्ञापन

समारोह में भाग लेते डीएम व अन्य अधिकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर में जिला समाहरणालय के मुंडेश्वरी सभागार में हिंदी दिवस समारोह का भव्य आयोजन हुआ. जिला पदाधिकारी ने हिंदी को सिर्फ संवाद नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय एकता का मजबूत सूत्र बताया. उन्होंने सरकारी कामकाज में सरल हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर ज़ोर दिया ताकि आम जनता तक योजनाओं की जानकारी सहजता से पहुँच सके.

विज्ञापन

kaimur news : जिला समाहरणालय के मुंडेश्वरी सभागार में जिला पदाधिकारी कैमूर के अध्यक्षता में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर जिलाधिकारी ने हिंदी दिवस के अवसर पर सभी पदाधिकारियों, कर्मियों और अन्य उपस्थित लोगों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं है बल्कि हमारे सासंकृतिक पहचान और राष्ट्रीय एकता का मजबूत सूत्र भी है.

विज्ञापन

काम-काज में हिंदी को अपनाने पर बल : डीएम

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों को सरकारी कार्यों में सरल, सुगम और मानक हिंदी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. ताकि आम जनता तक सरकारी योजनओं की जानकारी सहजता से पहुंच सके. उन्होंने कहा कि कार्यालय टिप्पडियों और प्रारूप लेखन में अनावश्यक अंग्रेजी शब्दों या अत्याधिक कठिन तत्सम शब्दावली के बजाये लोक प्रचलित मानक हिंदी का प्रयोग किया जाना चाहिये.

हिंदी अस्मिता व स्वाभिमान का प्रतीक : डीडीसी

कार्यक्रम में उपस्थित उप विकास आयुक्त ने कहा कि हिंदी हमारी अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक है. समारोह पुलिस अधीक्षक कैमूर , अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी कर्मचारी तथा शिक्षक गण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन