कैमूर में साइबर ठगी की रकम पुलिस ने करायी वापस, समय पर शिकायत से पीड़िता को मिली राहत
साइबर पुलिस के साथ पीड़ित महिला का पति | Prabhat Khabar Network
Kaimur News : कैमूर पुलिस ने एक बार फिर साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति की पूरी राशि वापस कराकर अपनी तत्परता का परिचय दिया है। सोनहन थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हुई ठगी के मामले में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी.
Kaimur News : सोनहन थाना क्षेत्र के पंची गांव निवासी मंजू कुमारी, पति राजेंद्र शाह के साथ हुई साइबर ठगी की घटना में साइबर थाना कैमूर, भभुआ की त्वरित कार्रवाई से ठगी गयी पूरी राशि वापस करा दी गयी. पीड़िता ने घटना के तुरंत बाद साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत मिलते ही साइबर थाना की टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी.
बैंकिंग लेन-देन की जानकारी जुटाकर रकम करायी गयी होल्ड
पुलिस ने साइबर ठगी से संबंधित बैंकिंग लेन-देन की जानकारी जुटायी और 13 सितंबर 2026 को ठगी की राशि को होल्ड करा दिया. समय रहते कार्रवाई होने के कारण रकम को आगे किसी अन्य खाते में ट्रांसफर होने से रोकने में पुलिस को सफलता मिली. इसके बाद आवश्यक बैंकिंग प्रक्रिया पूरी कर पीड़िता की ठगी गयी राशि सफलतापूर्वक रिफंड करा दी गयी.
राशि वापस मिलने से पीड़िता को मिली राहत
ठगी की रकम वापस मिलने के बाद पीड़िता मंजू कुमारी को राहत मिली. साइबर थाना की त्वरित कार्रवाई के चलते ठगी गयी राशि को सुरक्षित रखने और उसे पीड़िता के खाते में वापस कराने में सफलता मिली.
Also Read : बक्सर: भगवान वामन की 23 को निकाली जायेगी भव्य रथयात्रा, बैठक में तैयारियों पर की गयी चर्चा
समय पर शिकायत से बच सकती है ठगी की रकम
साइबर डीएसपी नीतू सिंह ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी होने पर घबराने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं. इसके साथ ही संबंधित बैंक को भी घटना की सूचना दें. साइबर अपराध के मामलों में शुरुआती समय में शिकायत मिलने पर ठगी की राशि को होल्ड कराने और उसे वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है.
Also Read : बक्सर में ट्रक चालक से 20 हजार रुपये और मोबाइल की लूट, चार घंटे में तीन अपराधी गिरफ्तार
साइबर फ्रॉड की शिकायत पर प्राथमिकता से कार्रवाई
साइबर पुलिस के अनुसार साइबर फ्रॉड से जुड़े मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में भी समय पर सूचना मिलने के कारण ठगी की रकम को होल्ड कराया गया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पीड़िता को राशि वापस दिलायी गयी.
Also Read : बक्सर: भगवान वामन की 23 को निकाली जायेगी भव्य रथयात्रा, बैठक में तैयारियों पर की गयी चर्चा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए