नया भोजपुर में बिजली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों से 22 नामजद, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : बक्सर के थाना क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें पथराव, मारपीट और फायरिंग की घटनाएं हुईं. इस मामले में 22 लोगों को नामजद किया गया है और पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Buxar News : थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बाधित होने को लेकर शुरू हुआ विवाद शनिवार की देर शाम हिंसक झड़प में बदल गया. वार्ड संख्या-6 के दर्जी मोहल्ला और वार्ड संख्या-7 के अनुसूचित जाति टोला के लोगों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव, मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया है. मामले में दोनों पक्षों की ओर से कुल 22 लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.

विज्ञापन

बिजली कटने के बाद दोबारा भड़का विवाद

बताया जाता है कि दोनों वार्डों में एक ही ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति होती है. शनिवार की शाम अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गयी. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ देर बाद विवाद दोबारा भड़क उठा. देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये और मारपीट के साथ पथराव शुरू हो गया.

प्राथमिकी के अनुसार, एक पक्ष की ओर से पथराव और हवाई फायरिंग किये जाने का आरोप लगाया गया है. घटना में मो. जहीर के सिर में चोट लगी, जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जख्मी जहीर के बयान पर सूर्या कुमार पासवान, जगनारायण पासवान समेत 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

दूसरे पक्ष ने पार्षद समेत 12 लोगों पर दर्ज कराया केस

इसके बाद दूसरे पक्ष के विनोद पासवान के आवेदन पर भी प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसमें वार्ड संख्या-6 के पार्षद धनंजय पांडेय, बामन दर्जी, हुली दर्जी, जमील दर्जी, सरफुद्दीन दर्जी समेत 12 लोगों को नामजद किया गया है. विनोद पासवान ने भी खुद के घायल होने का दावा किया है.

दिये गये आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कब्रिस्तान के समीप स्थित ट्रांसफार्मर का हैंडल गिराकर बिजली आपूर्ति बाधित की गयी और इसकी सूचना बिजली विभाग को नहीं दी गयी. विरोध करने पर गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है. पार्षद पर कथित रूप से भीड़ को ललकारने का आरोप भी लगाया गया है.

Also Read : कैमूर के चैनपुर में हथियार तस्करी की तैयारी का खुलासा, देसी कट्टा व राइफल के बैरल समेत तीन कारतूस बरामद

घटनास्थल से कारतूस और खोखा बरामद

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कई आरोपित फरार हो चुके थे. पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया. पुलिस ने विनोद पासवान और इंद्रदेव पासवान के पुत्र मनोज पासवान को गिरफ्तार कर लिया है.

संवेदनशील इलाके में बढ़ायी गयी निगरानी

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से लगाये गये आरोपों की बारीकी से जांच की जा रही है. साक्ष्य और गवाहों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा.

घटना के बाद एसडीएम राजीव कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने दोनों पक्षों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर लगातार गश्त की जा रही है.

Also Read : कैमूर के तीन ऐतिहासिक मेलों को राजकीय दर्जा देने की मांग, मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों को भेजा ज्ञापन

सीसीटीवी और स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश

बैठक में ग्रामीणों ने कथित शराब तस्करी का मुद्दा भी उठाया. ग्रामीणों का आरोप था कि शराब कारोबार के लिए जानबूझकर बिजली काटी जाती है. एसडीएम ने संबंधित इलाकों में सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश दिया.

वहीं, बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए सहायक अभियंता अर्जुन कुमार वर्मा और कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार को अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया गया है.

Also Read : कैमूर के चैनपुर में हथियार तस्करी की तैयारी का खुलासा, देसी कट्टा व राइफल के बैरल समेत तीन कारतूस बरामद

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन