बक्सर में जन सुराज का शक्ति प्रदर्शन आज, प्रशांत किशोर की जीत पर निकलेगा भव्य विजय जुलूस

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

बक्सर में जन सुराज की जीत के बाद प्रशांत किशोर का विजय रथ निकलेगा। जानिए जुलूस का रूट और पूरी जानकारी इस खबर में।

विज्ञापन

Buxar News : बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की जीत के बाद बुधवार को बक्सर में पार्टी की ओर से भव्य विजय जुलूस निकाला जाएगा. विधानसभा चुनाव में पहली बार पार्टी का खाता खुलने से उत्साहित नेता और कार्यकर्ता इस जुलूस के जरिए अपनी संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन करेंगे. कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

प्रदेश प्रभारी तथागत हर्षवर्धन होंगे शामिल

जन सुराज के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्र ने बताया कि विजय जुलूस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने कहा कि यह जुलूस ऐतिहासिक और भव्य होगा. कार्यक्रम में पार्टी के चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश प्रभारी तथागत हर्षवर्धन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे.

जारी हुआ विजय जुलूस का रूट चार्ट

पार्टी की ओर से जारी रूट चार्ट के अनुसार विजय जुलूस 5 अगस्त को दोपहर 12 बजे शहर के ज्योति चौक से शुरू होगा. इसके बाद जुलूस नगर थाना चौराहा, पीपरपांती रोड, मुनीम चौक, जमुना चौक, ठठेरी बाजार और सत्यदेव गंज होते हुए पुनः नगर थाना चौराहा पहुंचेगा, जहां इसका समापन किया जाएगा.

जनता से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्र ने आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में विजय जुलूस में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में जनता के विश्वास की जीत है. पार्टी इस ऐतिहासिक मौके को जनभागीदारी के साथ मनाना चाहती है.


विज्ञापन
ओंकार नाथ मिश्रा

लेखक के बारे में

By ओंकार नाथ मिश्रा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन