बक्सर: इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग खोलने की मांग पर छठे दिन भी धरना जारी, आंदोलन को मिला कई संगठनों का समर्थन
फोटो- रेवले क्रॉसिंग पर धरना देते मोर्चा के लोग | Prabhat Khabar Network
बक्सर के इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग को खोलने की मांग को लेकर छठे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भगत सिंह विचार मंच ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।
Buxar News : बक्सर नगर के इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग को खोलने की मांग को लेकर दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को लगातार छठे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा. इटाढ़ी रेलवे गुमटी पर आयोजित धरने की अध्यक्षता जिला संयोजक सरोज राजभर ने की, जबकि संचालन मोर्चा के मीडिया प्रभारी राम इकबाल ठाकुर ने किया.
आंदोलन को मिला समर्थन
धरना स्थल पर भगत सिंह विचार मंच के जिला संयोजक जितेंद्र कुमार अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए यह आंदोलन जरूरी है.
'जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं प्रशासन'
धरनार्थियों को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सरोज राजभर ने आरोप लगाया कि रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन आम लोगों की परेशानियों के प्रति संवेदनशील नहीं है. उन्होंने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से सावन में जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं, छात्रों, किसानों, व्यापारियों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
क्रॉसिंग खुलने तक जारी रहेगा आंदोलन
सरोज राजभर ने कहा कि इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग खुलवाने तक संघर्ष मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए अंतिम दम तक लड़ाई लड़ी जाएगी.
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
धरने में डॉ. अजीत कुशवाहा, सिपाही राजभर, कृष्णावती देवी, दिनानाथ ठाकुर, विनोद कुशवाहा, जगनारायण सिंह, बीरबल पासवान, राजकुमार राय, सूर्यकांति देवी, रीमा देवी, जितेंद्र कुमार, बीरबल रजक, संजय दुबे, प्रेमभूषण चंद्र उपाध्याय, रमन राजभर, सुनीता कुशवाहा, मुन्ना ओझा, मनजी राजभर, लाल बाबू माली, धनजी पांडे उर्फ त्यागी बाबा, लाल बिहारी पाल, मदन पाल सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











