ePaper

फाइल- 5- पिकअप पर लदे भारी मात्रा में शराब को पुलिस ने किया बरामद पानी की बोतल के साथ ले जा रहे तस्करों के मनसूबे पर फिरा पानी

Updated at : 16 May 2024 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
फाइल- 5- पिकअप पर लदे भारी मात्रा में शराब को पुलिस ने किया बरामद पानी की बोतल के साथ ले जा रहे तस्करों के मनसूबे पर फिरा पानी

पिकअप पर लदे भारी मात्रा में शराब को पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन

-पिकअप मैजिक गाड़ी का चालक व सहचालक गिरफ्तार 16 मई- फोटो-5- प्रेस वार्ता कर जानकारी देते थानाध्यक्ष राजपुर. थाना क्षेत्र के तिवाय चेक पोस्ट पर एसएसटी टीम ने वाहन जांच के दौरान एक बगैर रजिस्ट्रेशन पिकअप मैजिक पर लदे भारी मात्रा में शराब को बरामद किया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने व अपराध नियंत्रण को लेकर कैमूर जिला के निकटवर्ती तिवाय पुल, उत्तर प्रदेश के निकट देवल पुल एवं अन्य जगहों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस पुलिस अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट के साथ गहन जांच पड़ताल की जा रही है. इसी जांच के दौरान जैसे ही कैमूर की सीमा से राजपुर की सीमा में एक पिकअप मैजिक प्रवेश किया. उस गाड़ी पर आगे एवं पीछे पानी की बोतल थी. जिस गाड़ी को टीम ने रुकने के लिए कहा तब तक चालक गाड़ी लेकर भागने लगा. जिसका पीछा कर पुलिस ने पकड़ लिया. गाड़ी रोककर जब जांच की गयी, तो आगे एवं पीछे पानी की बोतल रखी हुई थी. उसके बीच में कई कार्टून रखे गए थे. जिसके बारे में पूछने पर चालक द्वारा बताया गया कि इसमें कई सामान है. तभी पुलिस ने पेटी कि जब जांच की तो उसमें शराब रखा गया था. पुलिस ने पिकअप सहित सभी शराब एवं पानी की बोतल को जब्त करते हुए कागजी कार्रवाई पूरा कर थाना लाया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गया व्यक्ति गाड़ी का चालक है. जिसका नाम पप्पू कुमार उम्र 32 वर्ष पिता स्वर्गीय लालटू राम एवं सह चालक अभिषेक कुमार उम्र 23 वर्ष पिता लक्ष्मण प्रसाद है.यह दोनों ग्राम लहतारा मिश्रपुर थाना मंडुआडीह, जिला बनारस उत्तर प्रदेश के बताए जाते हैं. जांच क्रम में पता चला कि यह मैजिक पिकअप गाड़ी है. जिस पर रखे गए 40 बड़े कार्टून में किंगफिशर स्ट्रॉन्ग मल्टी बियर लगभग 80 कार्टून में 960 लीटर विदेशी शराब तथा 500 मिलीली. का 1272 पानी का बोतल एवं एक लीटर के 1020 पानी की बोतल है. पुलिस द्वारा गहन पूछताछ में मैजिक पिकअप के चालक अभिषेक कुमार व सहचालक पप्पू कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि यह मैजिक पिकअप गाड़ी आशीष कुमार पारस उर्फ गोलू पिता विजय बहादुर पारस ग्राम लहतारा मिश्रीपुर थाना मंडुआडीह जिला बनारस उत्तर प्रदेश का है. उन्हीं की गाड़ी हम चलाते हैं और उनके द्वारा बताएं अनुसार हम सभी इसे बक्सर लेकर जा रहे थे. उन्होंने बताया था कि बक्सर हाइवे के पास जाना है. जहां फोन करने के बाद एक आदमी इसको रिसीव करेगा. इनके द्वारा वैध कागजात की मांग की गयी. लेकिन इन लोगों के पास कोई कागजात मौजूद नहीं था. इनके पास मौजूद दो मोबाइल फोन, सेट भी जब्त किया गया है. चालक द्वारा बताए गए व्यक्ति की तलाश की जा रही है. इस टीम में एसआइ रौशन अली, उमाशंकर सिंह के अलावा अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन