गोरखपुर के संजय पहलवान को पटकनी दे चौसा के पिंटू पहलवान ने जीती 10 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन
गोरखपुर के संजय पहलवान को पटकनी दे चौसा के पिंटू पहलवान ने जीती 10 हजार रुपये

नरबतपुर महावीरी पूजा समिति के तत्वावधान में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को हनुमान मन्दिर के पास विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चौसा. नरबतपुर महावीरी पूजा समिति के तत्वावधान में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को हनुमान मन्दिर के पास विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नामचीन पहलवानों ने अपने दांव-पेंच और कला-कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. उक्त प्रतियोगिता में चौसा के पहलवानों का दबदबा रहा. जिसमें चौसा के पिंटू पहलवान, अप्पू पहलवान व अरमान ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को अखाड़े में पटखनी देकर घोषित हजारों रुपये के इनाम अपने नाम किए. प्रतियोगिता की सबसे महंगी और चर्चित कुश्ती चौसा के पिंटू पहलवान के नाम रही. पिंटू और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से आए संजय पहलवान के बीच 10 हजार रुपये की इनामी कुश्ती हुई, जिसमें पिंटू ने शानदार दांव-पेंच से महज डेढ़ मिनट में संजय को चित कर दिया और दर्शकों से जमकर वाहवाही लूटी. दंगल में आजमगढ़, मऊ, बनारस, चंदौली, डीएलडब्ल्यू, मुगलसराय, बीएमपी पटना, दानापुर, कैमूर और गाजीपुर सहित दूर-दराज के गांवों से भी पहलवान पहुंचे थे. अखाड़े में पहलवानों ने अपनी ताकत, फुर्ती और कुश्ती कला का अद्भुत प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. रेफरी की भूमिका सेना के श्रीभगवान पहलवान ने बखूबी निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन