रामरेखा घाट पर बनेगा स्थायी नियंत्रण कक्ष

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Sep 2024 10:15 PM

विज्ञापन

जिला पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि भू-समाधान पोर्टल के माध्यम से भूमि विवाद का निराकरण कराना माननीय मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है.

विज्ञापन

बक्सर.

रविवार को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक शुभम आर्या ने समाहरणालय स्थित सभागार हॉल में संयुक्त रूप से जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, मद्य निषेध, शस्त्र, नीलाम, राजस्व न्यायालय, खनन टास्क फोर्स, लोक सेवा केंद्र, लोक शिकायत निवारण एवं दुर्गापूजा पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण की तैयारी की समीक्षा बैठक की. बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि भू-समाधान पोर्टल के माध्यम से भूमि विवाद का निराकरण कराना माननीय मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है. भू समाधान पोर्टल पर आवेदन की प्रविष्टि एवं निष्पादन की थानावार समीक्षा के क्रम में पाया गया कि बक्सर एवं नावानगर थाना के द्वारा भूमि विवाद की प्रविष्टि के लिए एक बार भी पोर्टल पर लॉग इन नहीं किया गया है. जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समाधान पोर्टल पर प्रविष्टि करते हुए भूमि विवाद के मामलों का निष्पादन करेंगे साथ ही प्रत्येक शनिवार को अनिवार्य रूप से जनता दरबार का आयोजन करेंगे.

सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि पंजी नौ व पंजी 10 का मिलान अवश्य करें.अपर समाहर्ता, बक्सर को निर्देशित किया गया की साप्ताहिक एवं पाक्षिक रूप से नीलाम पत्र पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करें. राजस्व न्यायालय में लंबित वाद की समीक्षा के क्रम में अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर व डुमरांव तथा सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि नियमित तौर पर न्यायालय कार्य करते हुए लंबित सभी राजस्व वादों का निष्पादन करें. परिवहन पदाधिकारी, बक्सर को निर्देश दिया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव से समन्वय स्थापित करते हुए प्रमुख चौक चौराहों से अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करेंगे.साथ ही सड़क सुरक्षा की दृष्टिकोण से सुरक्षित जगहों पर स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड इत्यादि का अधिष्ठापन सुनिश्चित करेंगे.जेल पईन पथ पर निर्माण के उपरांत पथ में रोड साइनेज नहीं लगाने, आइटीआइ मोड फिल्ड के पास बने तिराहा पर दुर्घटना की संभावना को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था नहीं करने के कारण जिला पदाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त किया गया। कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि उक्त तिराहा पर आवश्यक व्यवस्था करें ताकि कोई दुर्घटना नहीं हो. साथ ही आइटीआइ के टूटे हुए चाहरदीवारी के संबंध में पृच्छा करने पर कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि चाहरदीवारी निर्माण हेतु विभाग में प्रस्ताव भेज दिया गया है. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानाध्यक्ष को निदेशित किया गया कि लंबित सभी चरित्र प्रमाण पत्र का अविलंब निष्पादन सुनिश्चित करेंगे. लोक सेवा केंद्र की समीक्षा की गयी एवं संबंधित पदाधिकारी को ससमय आवेदन निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सभी अंचल अधिकारियों को ऑफलाइन के माध्यम से भी आवेदन लेने हेतु निर्देश दिया गया. वही कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया गया कि यथाशीघ्र रामरेखा घाट पर स्थाई नियंत्रण कक्ष बनाने के लिए कार्रवाई करेंगे, ताकि मुंडन तनाव एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान भीड़ नियंत्रण एवं आम जनों को सहयोग प्रदान किया जा सके. निर्देशित किया गया कि नगर क्षेत्र में सभी सीसीटीवी को क्रियाशील कराना सुनिश्चित करेंगे.साथ ही रामरेखा घाट तक जाने वाले पथों पर से अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करेंगे. पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि आगामी दुर्गा पूजा पर्व को ध्यान में रखते हुए अभी से ही निर्माण हो रहे सभी पूजा पंडालों का भौतिक सत्यापन कर लेंगे. पंडाल संयोजकों/पूजा समितियों से समन्वय स्थापित कर सभी पंडालों पर सीसीटीवी का अधिष्ठापन, भीड़ नियंत्रण हेतु व्यवस्था, वोलेन्टियर का विवरण प्राप्त करना सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन