फाइल-11- पैक्स चुनाव के लिए आज से होगा नामांकननामांकन अवधि तक ब्लाक कैंपस से 100 मीटर तक धारा 144 लागू

पैक्स चुनाव के लिए आज से होगा नामांकन
चौसा. 26 नवंबर को पहले चरण में चौसा ब्लाक के आठ पैक्सों के लिए होनेवाले चुनाव को लेकर आज सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगा. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि आज सोमवार से 13 नवंबर तक नामांकन पत्र ब्लाक परिसर स्थित सभागार में बने चार काउंटरों पर दाखिल होगा. हरेक काउंटर पर दो-दो पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए अभ्यर्थी नामांकन पत्र जमा करेंगे. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. नामांकन को लेकर ब्लाक कैंपस से 100 मीटर की अवधि में धारा 144 लागू रहेगा. नामांकन अवधि तक पुलिस बलों की तैनाती रहेगी. नामांकन प्रक्रिया के बाद नामांकन पत्रों की संविक्षा, नाम वापसी के पश्चात चुनाव चिह्न का आवंटन किया जायेगा. मतदान 26 नवंबर को होने के पश्चात उसी दिन मतगणना अथवा 27 नवंबर को किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




