डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में रघुनाथपुर सीएचसी में ओपीडी ठप

Updated:
विज्ञापन
डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में रघुनाथपुर सीएचसी में ओपीडी ठप

डॉक्टरों ने सुबह से ही ओपीडी सेवा को पूरी तरह ठप रखा, जिससे दूर-दराज से आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

ब्रह्मपुर. जिले में चिकित्सकों के साथ लगातार हो रही मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाओं के विरोध में गुरुवार को रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार कर अपना विरोध दर्ज कराया. डॉक्टरों ने सुबह से ही ओपीडी सेवा को पूरी तरह ठप रखा, जिससे दूर-दराज से आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि, मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए चिकित्सकों ने आपातकालीन सेवा को सुचारू रूप से जारी रखा. अस्पताल परिसर में एकत्रित होकर चिकित्सकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग की. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ चिकित्सकों ने कहा कि जिले में आये दिन डॉक्टरों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार की खबरें आ रही हैं. ऐसी असुरक्षित स्थिति में मानसिक तनाव के बीच मरीजों का इलाज करना संभव नहीं है.

मरीजों को हुई परेशानी, इमरजेंसी में दी राहत : ओपीडी सेवा बंद होने के कारण पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर के कक्ष तक सन्नाटा पसरा रहा. जो मरीज इलाज के लिए सुबह पहुंचे थे, उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा. प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना था कि जब तक प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं करता और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. वहीं, गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा चालू रहने से कुछ राहत जरूर मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन