पूजा पंडालों में डीजे व अश्लील गीत बजाने वालों की खैर नहीं, होगी सख्त कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
पूजा पंडालों में डीजे व अश्लील गीत बजाने वालों की खैर नहीं, होगी सख्त कार्रवाई

सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार को सिमरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

सिमरी. सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार को सिमरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ प्रशांत कुमार ने की. सरस्वती पूजा का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर आयोजित बैठक मेंं विभिन्न पूजा समिति के सदस्य, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि, एवं सामाजिक सरोकार से जुडे लोग बैठक में शामिल थे. बैठक में सरस्वती पूजा का त्योहार आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए लोगों ने अपने सुझाव दिये. सरस्वती पूजा के पर्व को लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही है. बीडीओ प्रशांत कुमार ने उपस्थित लोगों से सरस्वती पूजा व मौनी अमावस्या का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की. वहीं, उपस्थित लोगों ने पर्व के दौरान क्षेत्र में पुलिस गश्ती को आवश्यक बताया. थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने पूजा समितियों से कहा कि पर्व समापन के बाद निर्धारित तिथि व तय रूट के अनुरूप प्रतिमाओं का विसर्जन करना सुनिश्चित करेंगे, नहीं तो विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. पूजा पंडालों के पास डीजे व अश्लील गीत नहीं बजाने की सख्त हिदायत दी गयी. थानाध्यक्ष ने कहा की पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. उन्होने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नही देने की अपील की. बैठक में एसआइ धीरज कुमार, विमलेश ओझा, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद पाण्डेय, सुनील राय, प्रेमकेश्वर मिश्र, मिठु पाठक सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन