ePaper

नगर के सिंडिकेट पर बना स्टैंड प्रशासनिक उदासीनता के कारण बना है उपेक्षित

Updated at : 14 Oct 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
नगर के सिंडिकेट पर बना स्टैंड प्रशासनिक उदासीनता के कारण बना है उपेक्षित

नगर के सिंडिकेट पर बना स्टैंड प्रशासनिक उदासीनता के कारण उपेक्षित बना हुआ है. जहां प्रशासनिक ध्यान नहीं होने से स्टैंड काफी उपेक्षित बना हुआ है.

विज्ञापन

बक्सर. नगर के सिंडिकेट पर बना स्टैंड प्रशासनिक उदासीनता के कारण उपेक्षित बना हुआ है. जहां प्रशासनिक ध्यान नहीं होने से स्टैंड काफी उपेक्षित बना हुआ है. स्टैंड के बीचों बीच गड्ढा हो गया है. जहां जल जमाव के कारण वाहन नहीं खड़ा हो पा रहे हैं. जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. वाहन चालकों को किसी तरह से खाली जगहों में अपने वाहनों को खड़ा करना मजबूरी बनी रहती है. वहीं छोटे वाहन मुख्य सड़क पर ही किनारे अपने वाहनों को पार्क करते है. जिससे आवागमन भी प्रभावित होता है. इन वाहनों के कारण जाम की स्थिति कायम हो रही है. सड़क पर छोटे वाहनों के खड़ा होने से नगर वासियों एवं वहां से गुजरने वाले वाहनों को आने जाने में परेशानी होती है. इस स्टैंड से प्रतिवर्ष राजस्व की वसूली की जाती है. लेकिन सुविधा के नाम पर केवल एक खाली जगह ही निर्धारित है. जिसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. वहीं स्टैंड के माध्यम से नगर परिषद को राजस्व प्राप्त होता है. स्टैंड परिसर में कभी सफाई का कार्य नहीं कराया जाता है. इसके साथ ही स्टैंड के आग एवं पीछे सभी भागों में अतिक्रण कर लिया गया है.

स्टैंड के बीच में ही बना हुआ है तालाब, भरा है पानी : निर्धारित स्टैंड के बीचों बीच एक बड़ा तालाब बन गया है. जहां काफी पानी जमा गया है. जिसके कारण स्टैंड का लाभ लोगों को नहीं मिल पाता है. वहीं फुटपाथी दुकानदारों द्धारा उक्त परिसर में अतिक्रमण कर दुकानें सजा ली गयी है. जिससे स्टैंड का दायरा भी सिमट गया है. वहीं स्टैंड के बीच में पानी जमा होेकर तालाब का रूप ले लेने से वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह नहीं बचती है.

विभिन्न मार्गों के लिए वाहनों का होता है संचालन : स्टैंड से जिले के सिमरी समेत अन्य जगहों के लिए बस एवं अन्य छोटे वाहनों का संचालन होता है. स्टैंड में अंदर जगह नहीं होने से छोटे ऑटो एवं अन्य वाहन बाहर ही खड़े हो जाते हैं. सड़क किनारे खड़े होने से अक्सर सिंडिकेट पर जाम की स्थिति कायम रहती है. जिससे लोगों को आवागमन की परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन