Buxar News: डाक अधीक्षक के पद को ले राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस संघ ने लिखा पत्र

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: डाक अधीक्षक के पद को ले राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस संघ ने लिखा पत्र

जिले में डाक अधीक्षक के पद को लेकर बिहार प्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस संघ के सचिव कृष्ण बिहारी चौबे ने बिहार सर्किल के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल को पत्र लिखा था

विज्ञापन

बक्सर

. जिले में डाक अधीक्षक के पद को लेकर बिहार प्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस संघ के सचिव कृष्ण बिहारी चौबे ने बिहार सर्किल के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल को पत्र लिखा था. जिसके आलोक में गत दिनों बक्सर डाक अधीक्षक के पद पर नियुक्ति भी कर ली गयी है. शीघ्र ही बक्सर में डाक अधीक्षक बैठेंगे. बिहार सर्किल के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल को भेज गए पत्र में श्री चौबे ने जिक्र किया है कि वर्���मान में जिले में कुल 137 डाकघर कार्यरत हैं, जिनमें 28 उप डाकघर और 108 ग्रामीण डाकघर शामिल हैं.ऐसे में जिले में डाक विभाग की गतिविधियों का संचालन एक बड़े स्तर पर किया जा रहा है.इसके बावजूद बक्सर में डाक अधीक्षक का पद वर्षों से खाली है, जिससे जिले के नागरिकों और डाककर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पत्र में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डाक अधीक्षक के पद को बहाल करने के लिए डाक विभाग, दिल्ली द्वारा सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी हैं. और इस संबंध में पत्र भी बिहार सर्किल पी.एम.जी. के कार्यालय को भेजा जा चुका है.बावजूद इसके अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. जिले में डाक विभाग से संबंधित तमाम प्रशासनिक प्रक्रियाएं बक्सर से ही संचालित होती हैं, लेकिन अधीक्षक का पद न होने के कारण लोगों को शाहाबाद जैसे दूरस्थ स्थानों का रुख करना पड़ता है.इससे न केवल समय और संसाधनों की बर्बादी होती है, बल्कि विभागीय कामकाज में भी अनावश्यक जटिलताएं उत्पन्न होती हैं. कृष्ण बिहारी चौबे ने आग्रह किया है कि जिले के डाक विभाग के कार्यों को सुचारु रूप से चलाने, जनता की सुविधा सुनिश्चित करने और कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए बक्सर में डाक अधीक्षक का पद तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन