चौगाई में वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ समापन, कई श्रद्धालु पहुंचे

Author Vinit Dumroan|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
- चौगाई में 15 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ संपन्न

पूर्णाहुति में शामिल यजमान और श्रद्धालु

Buxar News : चौगाई प्रखंड में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य समापन हो गया. वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. समापन पर प्रसाद वितरण भी किया गया.

विज्ञापन

Buxar News : डुमरांव अनुमंडल के चौगाई प्रखंड स्थित अस्पताल के समीप खेल मैदान में 7 जुलाई से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया. समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. आयोजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच पूड़ी-खीर का प्रसाद वितरित किया गया.

संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा और रामकथा का हुआ आयोजन

आयोजन के तहत 7 जुलाई से 11 जुलाई तक श्रीधाम अयोध्या की सुश्री किशोरी प्रज्ञा पांडेय ने संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया. इसके बाद 12 जुलाई से 20 जुलाई तक आचार्य शिवम जी, भागवत वक्ता हिमांशु हलचल और उमेश हलचल ने बारी-बारी से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा और रामकथा का रसपान कराया.

हवन-पूजन के साथ हुई पूर्णाहुति

यज्ञ के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन कर पूर्णाहुति दी गई. यज्ञ में जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम सिंह, संजय डॉक्टर, सोनू सिंह, हाकिम प्रसाद, बड़क प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह, अभिमन्यु सिंह, टुनटुन पांडेय, वीरेंद्र कुमार सिंह, मीना देवी, रूबी देवी सहित कई श्रद्धालु यजमान के रूप में शामिल हुए. अनुष्ठान का संचालन पंडित उमाशंकर एवं अन्य आचार्यों ने किया.

आचार्यों का सम्मान, श्रद्धालुओं में बांटा गया प्रसाद

कार्यक्रम के समापन पर यजमानों ने सभी आचार्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच पूड़ी-खीर का प्रसाद वितरित किया गया. आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान का लाभ उठाया.

मेले में बच्चों ने उठाया मनोरंजन का आनंद

यज्ञ के दौरान परिसर में मेला भी लगाया गया था. मेले में बनारस का मीना बाजार, बच्चों के लिए चरखी, झूला, जंपिंग और मिनी रेल आकर्षण का केंद्र रहे. बच्चों और महिलाओं ने मेले का भरपूर आनंद उठाया.

धार्मिक आयोजनों से समाज में बढ़ती है सकारात्मकता

इस अवसर पर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम सिंह ने कहा कि प्रत्येक गांव में वर्ष में एक-दो बार इस तरह के यज्ञ और सत्संग का आयोजन होना चाहिए. इससे वातावरण शुद्ध रहता है और लोगों में धार्मिक एवं सामाजिक चेतना का विकास होता है. उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले ग्रामीणों तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुरार थाना पुलिस का आभार भी व्यक्त किया.

Also Read : नवादा में कुर्की-जब्ती करने पहुंची पुलिस के सामने नशे में पहुंचा फरार वारंटी, गिरफ्तार



विज्ञापन
Vinit Dumroan

लेखक के बारे में

By Vinit Dumroan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन