गोकुल जलाशय में प्रवासी पक्षियों लगता है महाकुंभ : जिलाधिकारी

Updated:
विज्ञापन
गोकुल जलाशय में प्रवासी पक्षियों लगता है महाकुंभ : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं प्रद्युम्न गौरव ने संयुक्त रूप से गोकुल जलाशय के विकास से संबंधित कार्यों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बक्सर. जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं प्रद्युम्न गौरव ने संयुक्त रूप से गोकुल जलाशय के विकास से संबंधित कार्यों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. गोकुल जलाशय अंचल ब्रह्मपुर एवं चक्की अंतर्गत अवस्थित है. डीएम ने बताया कि चक्की में पड़ने वाले सभी मौजा का सीमांकन किया जा चुका है. जबकि ब्रह्मपुर में शेष सीमांकन का कार्य प्रगति पर है. जिलाधिकारी द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव को निदेशित किया गया कि अपने अनुश्रवण में सीमांकन का कार्य शीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करें. कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल को निदेशित किया गया कि जलाशय के समीप पथ की मरम्मति कराना सुनिश्चित करेंगे. वन प्रमंडल पदाधिकारी बक्सर द्वारा बताया गया कि गोकुल जलाशय के समीप रेस्क्यू सेंटर, इंटरप्रिटेशन सेंटर, टूरिस्ट हब, वॉच टावर, गेस्ट हाउस आदि का निर्माण कार्य हेतु कार्य योजना बनाई जा रही है. प्रति वर्ष गोकुल जलाशय में प्रवासी पक्षियों का महाकुम्भ लगता है. 65 प्रजातियों के लगभग 3500 पक्षियां का आगमन होता है. जिसमें नॉर्दर्न शोवलर, गार्गेनी, रूडी शेलडक, ऑस्प्रे, केस्ट्रेल, सैंडपाइपर, येलो वैगटेल के साथ-साथ प्रवासी और दुर्लभ प्रजातियों की पक्षी इजिप्शियन वल्चर (सफेद गिद्ध) शामिल हैं. वर्ष 2022 से लगातार बिहार में सबसे अधिक प्रवासी पक्षियों की प्रजातियां यहां देखने को मिल रही हैं. डीएम ने कहा कि आर्द्रभूमि पृथ्वी के जलवायु को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. आर्द्रभूमि विभिन्न प्रकार की प्रजातियों का घर है जो जल शुद्धिकरण और बाढ़ नियंत्रण जैसी परिस्थितियों से निपटने में सहयोगी होता है. आर्द्रभूमि के रूप में घोषित है गोकुल जलाशय डीएम ने कहा कि हाल ही में एशियन वाटर बर्ड सेंसस 2025 की गई. यह गणना 28 मार्च से 06 अप्रैल 2025 के बीच की गई. इसके तहत बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के सदस्य अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार-गुरुवार को गोकुल जलाशय और गंगा क्षेत्र में पक्षियों की गणना कराई गई. जिसमें विभिन्न प्रजातियों के कई प्रवासी पक्षी देखे गये. जिनमें नॉर्दर्न शोवलर, गार्गेनी, रूडी शेलडक, ऑस्प्रे, केस्ट्रेल, सैंडपाइपर, येलो वैगटेल आदि प्रमुख हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन