ePaper

लग्जरी कार से शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

Updated at : 18 Jun 2024 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
लग्जरी कार से शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

लग्जरी कार से शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन

18 जून- फोटो- 17- शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर व जब्त कार. चौसा. यादव मोड़ चौसा उत्पाद चेकपोस्ट पर तैनात उत्पाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान यूपी से बिहार के सीमा में प्रवेश कर रही एक लग्जरी कार आ रही थी. जिसे पुलिस ने रोका और उसकी जांच की गयी. जांच के क्रम में कार की पिछली सीट के अंदर छिपा कर रखी हुई शराब की बड़ी खेप को बरामद की गयी, जिसकी गिनती की जा रही है. शराब के साथ गिरफ्तार कार चालक छपरा निवासी गजेंद्र प्रसाद राय का पुत्र राजकुमार बताया जाता है. जिसने बताया कि वह यूपी के गाजीपुर जिले से शराब की खेप लेकर चला था, जिसे पटना पहुंचाना था लेकिन चौसा कर्मनाशा पुल स्थित चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने तस्करी की शराब के साथ पकड़ लिया. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक दिलीप पाठक ने बताया कि लग्जरी कार से लायी जा रही तस्करी की शराब कर्मनाशा चेकपोस्ट पर पकड़ी गयी है, जिसकी कीमत लगभग लाखों रुपये होगी. पुलिस डब्ल्यू बी 06/4010 नंबर की कार को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन