buxar news : शराब तस्करों ने बसपा जिलाध्यक्ष के भतीजे व भाभी को रौंदा, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
buxar news : शराब तस्करों ने बसपा जिलाध्यक्ष के भतीजे व भाभी को रौंदा, हालत गंभीर

buxar news : बक्सर-पटना फोरलेन पर निमेज गांव के पास हुआ हादसा

विज्ञापन

buxar news : ब्रह्मपुर. बक्सर-पटना फोरलेन (एनएच 922) पर निमेज गांव के समीप सर्विस रोड अंडरपास के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार शराब तस्करों ने दो राहगीरों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बसपा के जिलाध्यक्ष महावीर यादव के भतीजे अरविंद यादव और उनकी भाभी लीलावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. जानकारी के अनुसार अरविंद यादव अपनी भाभी विद्यावती देवी के साथ पैदल जा रहे थे. इसी दौरान सर्विस रोड पर शराब की खेप लेकर बेहद तेज गति से आ रहे बाइक सवार तस्करों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक समेत दोनों तस्कर भी सड़क पर गिरकर चोटिल हो गये. इसके बावजूद भी शराब और बाइक छोड़कर रफू चक्कर हो गये. दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी. खुद के घायल होने के बावजूद, पुलिस के हत्थे चढ़ने के डर से दोनों तस्कर अपनी बाइक और उस पर लदी शराब की खेप को मौके पर ही छोड़कर भागने में सफल रहे. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बरामद शराब को जब्त कर थाने ले आयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन