ePaper

जिला परिवहन कार्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का शुभारंभ

Updated at : 02 Jan 2026 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
जिला परिवहन कार्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का शुभारंभ

जिले में शुक्रवार से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का विधिवत शुभारंभ जिला परिवहन कार्यालय में किया गया.

विज्ञापन

बक्सर. जिले में शुक्रवार से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का विधिवत शुभारंभ जिला परिवहन कार्यालय में किया गया. यह अभियान पूरे जनवरी माह तक चलेगा, जिसके तहत सड़क सुरक्षा को लेकर आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा. जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों, यातायात संकेतों और आवश्यक सावधानियों की जानकारी सरल, रोचक एवं व्यावहारिक तरीकों से दी जायेगी, ताकि लोग इन्हें आसानी से समझकर अपने दैनिक जीवन में अपनाएं. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है. कार्यक्रमों के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग सेनशे की हालत में वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिये जायेंगे. इसके साथ ही पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी जायेगी. इस अवसर पर एमवीआई संदीप कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है. उन्होंने बताया कि थोड़ी सी सावधानी और जिम्मेदारी कई अनमोल जिंदगियों को बचा सकती. उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार, मित्रों व समाज के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के प्रथम दिन जिला परिवहन कार्यालय में वाहन एजेंसी प्रतिनिधियों एवं बस मालिकों द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ ग्रहण किया गया. शपथ के दौरान सभी ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन न चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने का संकल्प लिया. अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख चौराहों पर जागरूकता अभियान, परिचर्चा, पोस्टर-बैनर, वाहन जांच तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंच सके और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके. एसआइ आकांक्षा यादव, शालीन कुमारी, स्वाति कुमारी, नेहा कुमारी,चंदन कुमार, प्रशांत कुमार शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन