buxar news : बच्चों को पानी से रखें दूर व अफवाहों से बचें

Updated:
विज्ञापन
buxar news : बच्चों को पानी से रखें दूर व अफवाहों से बचें

buxar news : नया भोजपुर, भैसहां नदी सहित विभिन्न छठ घाटों का बीडीओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

डुमरांव. रविवार को बीडीओ संदीप कुमार पांडेय ने छठ महापर्व को लेकर नया भोजपुर, भैसहां नदी सहित प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. बीडीओ ने ब���ाया कि छठ व्रतियों को कोई तकलीफ न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जायेगा. उन्होंने बताया कि छठ घाट की साफ-सफाई व बैरिकेडिंग के लिए दिशा-निर्देश दे दिया गया है, ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो एवं पूजा समितियों को घाटों की साफ-सफाई, बिजली की समुचित व्यवस्था, पोखर में पानी की गहराई मापकर बांस-बल्ला से घेरने आदि के लिए निर्देश दिया गया है. बीडीओ ने इस दौरान संबंधित गांव के लोगों के साथ छठ घाट पर सुविधा, उसके संपर्क पथ, साफ-सफाई, सुरक्षा सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की और ग्रामीणों से कहा कि जिस सरोवर, तालाब, नहर, नदी में गहरा पानी है, वहां बैरिकेडिंग जरूर कराएं, ताकि कोई भी व्रती या अन्य लोग गहरे पानी में न जा सकें. निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने कहा कि बच्चों को पानी से दूर रखना होगा, साथ ही अफवाहों से भी बचना होगा और दूसरों को इसके लिए जागरूक भी करना जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन