buxar news : हर गतिविधि पर नजर रखे एसएसटी : डीएम

buxar news : बनाये गये चेक प्वांइटों का डीएम-एसपी ने लिया जायजाजिले की सीमाओं पर 24 घंटे रखी जाये निगरानी : एसपी
बक्सर. विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-जिलाधिकारी विद्यानंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थापित चेक प्वाइंट्स का संयुक्त निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने चौसा प्रखंड के पंजरवा पुल, देवल पुल एवं चौसा मुख्य चेक प्वाइंट का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की. मौके पर अपर जिला दंडाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर शामिल रहे. डीएम एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी एसएसटी टीमों को वाहनों की सघन जांच, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी, एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को पूर्ण रूप से सुनिश्चित करना होगा. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी चेक प्वाइंट्स पर सीसीटीवी कैमरा, बॉडी वॉर्न कैमरा, पर्याप्त बल, प्रकाश व्यवस्था एवं लॉगबुक रखरखाव की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाये. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले की सीमाओं पर 24 घंटे सतत निगरानी रखी जाये तथा किसी भी प्रकार की अवैध नकदी, शराब, मादक पदार्थ या प्रलोभन सामग्री की आवाजाही पर तत्काल रोक लगायी जाये. उन्होंने सभी टीमों को सतर्कता, अनुशासन एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




