ePaper

जयंती पर याद किये गये कर्पूरी ठाकुर, जगह-जगह हुआ कार्यक्रम

Updated at : 24 Jan 2026 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
जयंती पर याद किये गये कर्पूरी ठाकुर, जगह-जगह हुआ कार्यक्रम

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती समारोह नगर के वृंदावन वाटिका में शनिवार को मनायी गयी.

विज्ञापन

बक्सर. भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती समारोह नगर के वृंदावन वाटिका में शनिवार को मनायी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने किया. वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संदेश के विधायक राधा चरण सेठ एवं डुमरांव के विधायक राहुल कुमार सिंह शामिल हुए. मनीष वर्मा ने कहा कि गुदरी के लाल बेजुबानों की जुबान विकास के मुख्य धारा से विमुख हुए लोगों को विकास के मुख्य धारा में शामिल करना ही जिनका उद्देश्य था. संदेश विधायक राधा चरण सेठ ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर धारा के विपरीत राजनीति की उपज थे. डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने कहा कि जननायक आज की राजनीति के आदर्श हैं. हम लोगो के प्रेरणा स्रोत हैं. सभा को संबोधित करने वालों में जदयू जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सदस्य जिला बीस सूत्री संजय सिंह राजनेता, जदयू जिला प्रवक्ता संतोष चौधरी, धर्मेंद्र ठाकुर, विनोद ठाकुर, हीरालाल निषाद, सुरेश चौहान, राजेश कुशवाहा, रोहित ओझा, संतु पटेल, अभिषेक पटेल, मोहन चौधरी, संजय सिंह समेत अन्य शामिल रहे. वहीं बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल द्वारा शनिवार को जिला कार्यालय के बगल में जननायक कर्पूरी ठाकुर का 102वां जन्मदिन जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह की अध्यक्षता तथा जिला प्रधानमहासचिव धनपति चौधरी के संचालन में मनाया गया. कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव निर्मल सिंह कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का जिंदगी सादगी, ईमानदारी और संघर्ष पर खड़ा था. इस कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी हरेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भरत सिंह, लालबाबू यादव, संतोष भारती, इफ्तखार अहमद, बबलू यादव, सरोज राजभर, जागनारायण यादव, पूजा कुमारो, कृष्णावती देवी, हीरामन कुमार, दामोदर यादव, संतोष सिंह ददन पासवान, शमशेर शर्मा, आफताब आलम, शिवबचन सिंह, उमेश कुमार सिंह, गुडू यादव, विनोद यादव, रामेश्वर सिंह, ओमप्रकाश माली, रामप्रवेश यादव, दीपक यादव, विशा यादव मुख्य रूप से उपस्थि रहे. वहीं जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय बक्सर के पुस्तकालय हॉल में प्राचार्य की अध्यक्षता में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दीप प्रज्वलित करने के पश्चात भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात जयंती कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया. प्राचार्य द्वारा कहा गया कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों, शोषितों एवं वंचितों के हितों की रक्षा करने वाले सच्चे जन सेवक थे. कार्यक्रम में प्राचार्य के साथ-साथ सहायक प्राध्यापक, पुष्पा, मंगल, उपेंद्र, शिक्षकेत्तर कर्मी मदन, जगरनाथ चन्द्रा एवं एनएसएस स्वयं सेवक, छात्र-छात्रा द्वारा अपने-अपने विचारों को रखा गया. मनीष कुमार वर्मा का कार्यकर्ताओं ने की भव्य स्वागतशनिवार को कृष्णाब्रह्म में जनता दल (यू) के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, संदेश के विधायक राधाचरण साह को बक्सर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जयंती समारोह में भाग लेने जाने के क्रम में जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ विनोद कुमार सिंह, प्रदेश सचिव राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत की. स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से शामिल जदयू के किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर चौधरी, शमशेर शर्मा, डॉ वीरेंद्र सिंह हीरालाल सिंह, विद्यासागर यादव, शत्रुधन कुमार सहित कई नेता मौजूद रहे. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया कर्पूरी ठाकुर की जयंती : जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती समारोह बीजेपी ओबीसी मोर्चा के बैनर तले भाजपा कार्यालय अहिरौली में मोर्चा अध्यक्ष नंदलाल पंडित की अध्यक्षता में मनायी गयी. कार्यक्रम का संचालन रुपेश कुमार चौरसिया ने की. इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, लक्ष्मण शर्मा, सुखदेव राय, मिठाई सिंह, रमेश गुप्ता, रामाश्रय राम, नीलम सहाय, दीपक पाण्डेय तथा उमाशंकर राय समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन