ePaper

buxar news : 35 परसेंट आरक्षण के साथ महिलाओं को बिहार पुलिस में दी नौकरी : मुख्यमंत्री

Updated at : 25 Oct 2025 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
buxar news : 35 परसेंट आरक्षण के साथ महिलाओं को बिहार पुलिस में दी नौकरी : मुख्यमंत्री

buxar news : डुमरांव के राज हाइस्कूल मैदान में सीएम ने की चुनावी जनसभासभी प्रत्याशियों का हाथ पकड़ कर सीएम ने कहा- आप लोग इन सभी को जिताइएगा ना

विज्ञापन

डुमरांव. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को डुमरांव राज हाइस्कूल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद पर तीखा वार किया.

उन्होंने कहा कि 2005 से पहले का बिहार का क्या हाल था. अपहरण, लूट, फिरौती, गुंडागर्दी खुलेआम होती थी. लेकिन 2005 के बाद जब से हम लोगों की सरकार बनी है तब से सभी चीजों पर रोक लगा दी गयी. हमलोगों ने महिलाओं के लिए सबसे अधिक काम किया है. बिहार पुलिस में महिलाओं को नौकरी दिया गया 2013 में महिलाओं को 35 परसेंट आरक्षण दिया गया ताकि महिलाएं भी आगे बढ़ सके. उसके बाद ग्रामीण महिलाओं के लिए मैंने जीविका दीदी के नाम से आत्मनिर्भर बनाया जो आज पूरे बिहार में बढ़िया काम कर रही है. उन्होंने कहा कि 2005 से पहले आप लोग देख लीजिए अपने तो था ही अपने हटने के बाद पत्नी को भी कुर्सी पर बैठा दिया. इसलिए झांसे में नहीं आना है और एनडीए को जिताना है. उक्त बातें शनिवार को राज हाई स्कूल के प्रांगण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने चुनावी जनसभा में बोल रहे थे. यहां पर उन्होंने बक्सर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए जनसभा किया.

मुख्यमंत्री के आते ही कार्यकर्ताओं का और जोश बढ़ गया और जिंदाबाद का नारा लगाने लगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रजाद पर हमला करते हुए कहा कि 2005 से पहले बिहार में जंगल राज था. कहीं विकास का काम नहीं हो रहा था. 2005 के बाद आप लोग देख लीजिए कितना विकास हुआ है. बीच में एनडीए से थोड़ा हम गड़बड़ा गए थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा हम लोग साथ थे साथ हैं साथ रहेंगे और केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर बिहार के विकास करेंगे. नीतीश कुमार ने राजद पर हमला करते हुए कहा कि वे लोग परिवार को बढ़ाने में लगे हैं हम लोग कभी परिवार के बारे में सोचा ही नहीं. हम लोग की सरकार 24 नवंबर 2005 में बनी थी तब से लेकर आज तक विकास करते आ रहे हैं. 2005 से पहले की सरकार में शिक्षा नहीं थी पढ़ाई नहीं होती थी बिजली बहुत कम मिलती थी.

पटना जैसे शहर में 8 घंटे ही बिजली मिलती थी. 2005 के बाद घर-घर बिजली पहुंचा दी गई और पर्याप्त बिजली आज मिल रही है. 2005 से पहले हिंदू मुस्लिम झगड़ा बहुत होता था इसलिए मैंने 2006 में मुस्लिम कब्रिस्तान बनाने का काम किया. हिंदू के मंदिर में रात में सब गड़बड़ करता था तो हम लोग 60 वर्ष पहले के मंदिर को घेराबंदी करवा दिए. बच्चे बच्चियों के लिए किताब कापी, पोशाक दिया जा रहा है ताकि बिहार के बच्चे शिक्षित हो पाए. इसके लिए नियोजित शिक्षकों को मामूली परीक्षा लेकर सरकारी शिक्षक बना दिया गया. इसमें 12 लाख 62 हजार शिक्षक पास हो गए बच्चे शिक्षकों को भी अभी दो मौका दिया जाएगा. स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार हुआ है पहले की सरकार स्वास्थ्य के लिए कुछ नहीं किया हम लोग वर्ष 2006 से ही दवाइयां मुफ्त में दे रहे हैं. ताकि सब का इलाज समय से हो पाए. राज्य में हर जगह सड़क व पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है अब कहीं से भी 5 घंटे में लोग पटना पहुंच जाते हैं.

सात निश्चय के तहत हमने हर घर नल से जल पहुंचाया हमलोग 5 वर्ष में 10 लाख युवाओं को नौकरी दिया है. 40 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है. अगले 5 वर्षों में एक करोड़ लोगों को नौकरी व रोजगार दिया जाएगा. 2006 में पंचायती राज तथा 2007 में नगर निकाय बनाकर हम लोगों ने फैसला लिया कि 50% महिलाओं को भी इसमें भागीदारी रहेगी. हम लोग हिंदू, मुस्लिम अपर, शेड्यूल हर कास्ट के लिए काम किया हैं. वृद्धों के लिए 11 सौ पेंशन कर दिया गया है. अभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जा रही है. आगे हम लोग बिजली उपभोक्ताओं के घर के छत पर ही बिजली बनाने का काम करेंगे उससे और अधिक फायदा होगा. केंद्र के सहयोग से सड़क स्वास्थ्य एयरपोर्ट और बहुत काम किया जा रहा है. पहले की सरकार कुछ भी नहीं किया था उसके बहकावे में नहीं आना है. वो लोग केवल परिवार के लिए काम किए हैं. 2005 में बक्सर में अपराध कितना होता था आप लोग जानते हैं.

अब अपराध नहीं होता है क्योंकि अब कानून का राज है. इसके साथ ही हम लोग आरा-बक्सर फोर लेन, बक्सर गंगा ब्रिज, सोन, कर्मनाशा का निर्माण कराया जा रहा है. फरवरी में प्रगति यात्रा के दौरान जो कमी थी उसे पर भी काम चल रहा है बक्सर कोईलवर बांध पर सड़क निर्माण, सिमरी भोजपुर रोड का चौड़ीकरण मलई बराज, बिस्मिल्लाह खां संगीत महाविद्यालय का निर्माण कार्य की प्रक्रिया चल रही है. इसके साथ कई तालाब पोखरे का भी निर्माण कराया गया. 2005 से पहले के लोगों से सब डरते थे ना पढ़ाई था ना बिजली था ना स्वास्थ्य सेवाएं थी ना सड़क थी. हमने सभी कास्ट के लिए हर संभव काम किया और आगे भी करेंगे. वहीं मंच संचालन जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह तथा अध्यक्षता लोजपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया. अंत में मुख्यमंत्री ने सभी प्रत्याशियों को हाथ पकड़ कर लोगों से कहा कि आप लोग इन लोगों को जीताने का कार्य करेंगे न, सभी लोग मिलकर इन लोगों को जीताएं तभी ना विकास होगा. मंच पर राज्यसभा सांसद व जदयू के कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, राजपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी संतोष निराला, डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी राहुल सिंह, ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक जनशक्ति पार्टी प्रत्याशी हुलास पांडे, बक्सर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्रा, रालोसपा के अमरेंदर केवट रालोसपा के अरविंद शाही उर्फ बंटी शाही आदि नेता उपस्थित थे.

बिहार में फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना है : उपेंद्र कुशवाहा

इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जैसे पूरब से सूरज उगना तय है, वैसे बिहार में नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना तय है. उन्होंने कहा कि आर एलएसपी के सातों विधानसभा में जीतकर विधान परिषद में सदस्य बनेगा. इसलिए सभी लोग ईमानदारी से काम करें. एनडीए गठबंधन 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सभी का चेहरा देखते हुए जीताने का काम करें. पिछले चुनाव में 2020 में शाहाबाद में गड़बड़ हो गया था. इस बार एनडीए को जिताकर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री फिर से बनाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन