ePaper

buxar news : जिलास्तरीय युवा प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अनुमंडल स्तर पर क्वालिफाइ करना जरूरी

Updated at : 21 Nov 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
buxar news : जिलास्तरीय युवा प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अनुमंडल स्तर पर क्वालिफाइ करना जरूरी

buxar news : जिलास्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम को लेकर डीडीसी ने की बैठकप्रतिभागियों को अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा आवेदन

विज्ञापन

बक्सर. उप विकास आयुक्त बक्सर आकाश चौधरी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय युवा उत्सव के आयोजन से संबंधित बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गयी. कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में विज्ञान मेला का आयोजन जिला स्तर पर दो दिसंबर को एवं जिलास्तरीय युवा उत्सव का आयोजन तीन दिसंबर को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय महदह में निर्धारित किया गया है. इसी क्रम में अनुमंडल स्तर पर जिलास्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 28 नवंबर को राज उच्च विद्यालय डुमरांव एवं नगर भवन बक्सर में निर्धारित किया गया है. साथ ही विज्ञान मेले का आयोजन 29 नवंबर को निर्धारित किया गया है. उप विकास आयुक्त ने कार्यक्रम को लेकर प्राप्त विभागीय पत्र के आलोक में संबंधित पदाधिकारी को अवगत कराया कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं की प्रतिभागिता सुनिश्चित करेंगे तथा इनके प्रतिभा को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से सर्वप्रथम अनुमंडल स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन सुनिश्चित किया जाये. उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि कोई भी प्रतिभागी जिलास्तरीय युवा प्रतियोगिता में सीधे तौर पर भाग नहीं ले सकेंगे. इसके लिए प्रतिभागियों को सर्वप्रथम अनुमंडल स्तरीय युवा उत्सव में क्वालिफाइ करना अनिवार्य होगा. जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों एवं समारोह में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जायेगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभागीय मापदंड के तहत विधावार प्रतिभागियों का चयन किया जायेगा. अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कराते हुए प्रत्येक विधा से पांच-पांच प्रतिभागियों का चयन कर सूची जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को प्राप्त कराना सुनिश्चित करेंगे. जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर को प्रतिभागियों के चयन के क्रम में जिले के कला संगठन/कला से जुडे व्यक्तियों से संपर्क कर निर्धारित आयु वर्ग के वैसे कलाकार जिन्होंने राज्य स्तर/राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया हो, उन्हें भी चिह्नित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही प्रतिभागियों के चयन में संख्या बल के साथ-साथ गुणवत्ता पर भी विशेष कर ध्यान देने का निर्देश दिया गया. जिले के सरकारी, निजी विद्यालय, महाविद्यालय से भी सम्पर्क कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का चयन करने का निर्देश दिया गया. इसके लिए सरकारी, निजी विद्यालय एवं महाविद्यालय के प्राचार्य से संपर्क कर विधावार पांच-पांच छात्रों का चयन कर सूची प्राप्त करने का निर्देश दिया गया. जिला स्तर पर आयोजित युवा उत्सव में निर्णायक मंडल द्वारा विधावार चयनित प्रतिभागियों की सूची जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर को उपलब्ध कराया जायेगा, जिसे समेकित करते हुए जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर द्वारा विभाग को अग्रसारित किया जायेगा. कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर द्वारा बताया गया कि विभिन्न विधाओं में निर्णय के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा निर्णायक मंडल का भी गठन किया गया है. युवा उत्सव में समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, लोकगीत (समूह/एकल), शास्त्रीय गायन (एकल), शास्त्रीय वाद्य-वादन (एकल), हारमोनियम (सुगम), शास्त्रीय नृत्य, कहानी लेखन, कविता, चित्रकला, वक्तृता, लघु नाटक (एकांकी नाटक) एवं मूर्तिकला, छायाचित्र प्रतियोगिता में प्रतिभागी भाग ले सकते है. प्रतिभागियों को सभी प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए अपना आवेदन संबंधित अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन