ePaper

पोस्टल बैलेट से मतदान में पारदर्शिता बरतने को दी गयी हिदायत

Updated at : 11 Oct 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
पोस्टल बैलेट से मतदान में पारदर्शिता बरतने को दी गयी हिदायत

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में कार्मिक एवं पोस्टल बैलेट कोषांग की बैठक की गयी. जिसमें उक्त कोषांगों की समीक्षा के साथ ही पोस्टल बैलेट से मतदान की रणनीति तैयार की गयी.

विज्ञापन

बक्सर. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में कार्मिक एवं पोस्टल बैलेट कोषांग की बैठक की गयी. जिसमें उक्त कोषांगों की समीक्षा के साथ ही पोस्टल बैलेट से मतदान की रणनीति तैयार की गयी. अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक का मकसद निर्वाचन कार्यों में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के अंदर उन्हें दिये गये जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क कराना एवं निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना है. एडीएम ने समीक्षा के दौरान पोस्टल बैलेट से जुड़े प्रपत्रों की तैयारी से लेकर मतदान की सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा करने की हिदायत दी. वहीं डाक मतपत्र के लिए सभी पात्र कर्मियों की सूची का सत्यापन करने का निर्देश दिया. अपर समाहर्ता ने निर्वाचन कार्यों में समयबद्धता, पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा अपर समाहर्ता ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में तैनाती हेतु कर्मियों का डेटाबेस तुरंत तैयार की जाए, ताकि संवेदनशील व महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों पर ड्यूटी को हरी झंडी दी जा सके. इस क्रम में उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर्मियों की अद्यतन जानकारी और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिया और कोषांगों के बीच आपसी समन्वय एवं त्वरित संचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने की आवश्यकता बतायी. चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों को निर्वाचन कार्य से संबंधित दायित्वों की पूरी जानकारी होनी चाहिए. चुनावी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टल बैलेट प्रक्रिया की गोपनीयता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसको लेकर सभी को सतर्क रहना होगा. बैठक में संबंधित कोषांगों के सभी नोडल पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन