buxar news : सरस्वती पूजा पंडालों में लगाएं सीसीटीवी कैमरा : डीएम

buxar news : विधि-व्यवस्था की समस्या आने पर सीओ व थानाध्यक्ष पर होगी अनुशासनिक कार्रवाईसड़क सुरक्षा, हिट एंड रन समेत अन्य विभागों की डीएम ने की समीक्षा, दिये निर्देश
buxar news : बक्सर. डीएम साहिला की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति, हिट एंड रन, नीलम पत्र वाद, मद्य निषेध, खनन, विधि व्यवस्था, भू विवाद, लोक शिकायत निवारण अधिकार एवं लोक सेवा केंद्र की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभाकक्ष बक्सर में की गयी.
डीएम द्वारा बताया गया कि भू-समाधान पोर्टल के माध्यम से भूमि विवाद का निराकरण कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है. भूमि विवाद से संबंधित कोई भी विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर संबंधित अंचलाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष पर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को सप्ताह में एक दिन एक थाने में उपस्थित रहकर भूमि विवाद का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया.बड़े बकायेदारों पर होगा नीलाम पत्र वाद
नीलाम पत्र वाद की समीक्षा के क्रम में अभियान चलाकर प्रत्येक थाने से बड़े बकायेदारों के विरुद्ध बॉडी वारंट के अनुपालन का निर्देश दिया गया. साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को पाक्षिक बैठक में नीलाम पत्र वादों का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया. मद्य निषेध के समीक्षा के क्रम में अधीक्षक को शराब/वाहन जब्ती का थानावार प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा जब्त शराबों का यथाशीघ्र विनष्टीकरण कराने के लिए नियमानुसार प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.अनुज्ञप्ति रद्द व निलंबित शस्त्र होंगे जमा
शस्त्र की समीक्षा के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि जिन शस्त्रों का अनुज्ञप्ति रद्द एवं निलंबित कर दिया गया है, वैसे शस्त्रों को तुरंत जमा करवाने की कार्रवाई करनी सुनिश्चित करेंगे.रामरेखा घाट पर लगाया जायेगा सीसीटीवी कैमरा
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को रामरेखा घाट पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही बंदरों द्वारा सीसीटीवी का तार क्षतिग्रस्त करने की घटना बार-बार हो रही है. इसके आलोक में ऐसी जगहों पर वायरलेस सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया. साथ ही सभी सीसीटीवी कैमरे को चालू अवस्था में रखने का निर्देश दिया गया है. साथ ही साथ अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव को बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर, ब्रह्मपुर में नियंत्रण कक्ष स्थापित करते हुए सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया गया. आगामी पर्व यथा सरस्वती पूजा, शब-ए-बारात एवं महाशिवरात्रि आदि के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को बीएनएस की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्रवाई कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही त्योहार के दिन नगर परिषद क्षेत्र की सड़कों पर ठेला, टो-टो बेतरतीब ढंग से लगाये जाने के कारण शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. निर्देश दिया गया कि नियमित अभियान चलाकर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए शहरी क्षेत्र में टो-टो के संचालन हेतु रूट चार्ट तैयार करने एवं निश्चित संख्या से अधिक संख्या में टो-टो के संचालन पर रोक लगाने के लिए यातायात प्रभारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया.
प्रमुख चौक-चौराहों पर लगवाएं ट्रैफिक लाइट
सभी बड़े पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया साथ ही साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपाधीक्षक यातायात को नगर परिषद बक्सर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगवाने के लिए अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.एनएच से जुड़ने वाले प्रमुख पथों का यथाशीघ्र कराएं निर्माण
समीक्षा के क्रम में एनएच से जोड़ने वाले प्रमुख पथ को यथाशीघ्र निर्माण कराने का निर्देश दिया गया एवं यातायात के दृष्टिकोण से हाइवे पर मिरर, साइनेज, सड़क निर्माण स्थल पर सुरक्षा घेरा लगाने का निर्देश दिया गया. मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के आलोक में सभी निर्माणाधीन सड़कों को 10 फरवरी तक कार्य पूर्ण कराने के लिए कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग बक्सर एवं कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग बक्सर/डुमरांव को निर्देश दिया गया. मद्य निषेध के समीक्षा के क्रम में अधीक्षक मद्य निषेध बक्सर को अवैध शराब जब्ती के लिए गहन जांच अभियान चलाने के लिए महत्वपूर्ण स्थान यथा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं सार्वजनिक स्थलों पर एवं अंतरराज्यीय वाहनों की गहन जांच करने का निर्देश दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




