महिला अपने दोस्त के साथ गहना व छोटे बच्चे के साथ फरार, पति ने दर्ज कराया प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
महिला अपने दोस्त के साथ गहना व छोटे बच्चे के साथ फरार, पति ने दर्ज कराया प्राथमिकी

बक्सर शहर में किराये के मकान में रह रहे दीपक कुमार की पत्नी विजया कुमारी घर में रखे ढाई लाख रुपये के गहना और छोटा बच्चा कार्तिक को लेकर अपने दोस्त के साथ फरार हो गयी है.

विज्ञापन

बक्सर. बक्सर शहर में किराये के मकान में रह रहे दीपक कुमार की पत्नी विजया कुमारी घर में रखे ढाई लाख रुपये के गहना और छोटा बच्चा कार्तिक को लेकर अपने दोस्त के साथ फरार हो गयी है. जिसे लेकर पति ने अपनी पत्नी के साथ ससुर और आरोपित युवक पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि नया भोजपुर निवासी दीपक कुमार मिश्रा अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ शहर में किराये के मकान में रहते हैं. दोनों की शादी 6 जून 2017 मेंं हिंदू- रीति रिवाज के साथ हुई. शादी के बाद दोनों के एक छह साल का पुत्र और एक दो साल की लड़की भी है. मगर दीपक कुमार ने पुलिस से गुहार लगायी है कि उनकी पत्नी अपने दोस्त अभिषेक श्रीवास्तव के साथ गहना समेत पुत्र को लेकर गत दिनों फरार हो गयी. जिसमें पत्नी को भगाने में ससुर का भी हाथ रहा है. तिलक समारोह से दो बाइकों की चोरी नावानगर. स्थानीय बाजार स्थित दो अलग अलग तिलक समारोह से दो बाइक चोरी हो गई इसे लेकर दोनों बाइक मालिकों द्वारा नावानगर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. पहली बाइक चक्की थाना के चक्की मथुरा डेरा निवासी बृजेश कुमार यादव अपनी बाइक से नावानगर तिलक में आये थे कि इनकी बाइक चोरी हो गयी. वहीं दूसरी घटना बासुदेवा थाना के पवरपुर गांव निवासी श्याम नारायण राम के साथ घटी. उन्होंने नावानगर बाजार स्थित तिलक समारोह में बाइक खड़ी की थी की अज्ञात चोरों द्वारा बाइक चोरी कर लिया गया. इसकी पुष्टि करते हुए नावानगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मुन्ना यादव ने बताया कि दो अलग अलग तिलक समारोह से दो बाइक चोरी हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन