buxar news : घरेलू विवाद में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, साली गंभीर रूप से जख्मी
Published by : SHAILESH KUMAR Updated At : 30 Jan 2026 9:45 PM
buxar news : औद्योगिक थाना क्षेत्र के परसिया गांव में हुई वारदातकमरे में सो रही पत्नी के सिर पर खाट की पटिया से किया प्रहारफरार आरोपित पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस
buxar news : बक्सर. औद्योगिक थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शुक्रवार दोपहर घरेलू विवाद में गुस्साए पति श्रवण राम ने अपनी पत्नी रेखा देवी की हत्या कर दी. बीच-बचाव करने पहुंची मृतका की देवरानी और साली डिंपल देवी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. 35 वर्षीय रेखा देवी श्रवण राम की पत्नी थी, जबकि घायल डिंपल देवी श्रवण राम के छोटे भाई साजन राम की पत्नी हैं. परिजनों के अनुसार, श्रवण राम और रेखा देवी के बीच अक्सर घरेलू झगड़े होते रहते थे. गुरुवार रात भी उनके बीच कहासुनी हुई थी, जिससे आरोपी का गुस्सा बढ़ गया. घटना के समय रेखा देवी अपने कमरे में सो रही थी, तब श्रवण राम कमरे में गया और घर में रखी खाट की पटिया से सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे रेखा देवी की मौके पर मौत हो गयी. डिंपल देवी ने शोर सुनकर बीच-बचाव किया, तब आरोपी ने उन पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी. थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. दोनों भाइयों की शादी एक ही परिवार के मठिया मोहल्ला, सारीमपुर में हुई है और मृतका रेखा देवी व डिंपल देवी सगी बहन हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










