Buxar News: विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के सात सदस्यों की बिगड़ी तबीयत, पिता व पुत्र की मौत
Author Raviranjan kumar singh
Updated:
विज्ञापन

जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गांव में सोमवार की रात खाना खाने के बाद एक ही परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ गयी.
विज्ञापन
बक्सर .
जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गांव में सोमवार की रात खाना खाने के बाद एक ही परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ गयी. जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जिनमें से एक पांच वर्षीय बालक समेत दो की मौत हो गयी. मृतकों में 45 वर्षीय कृष्ण कुमार महतो व उनका पुत्र अमित कुमार हैं. जबकि प्रभावित लोगों में 65 वर्षीय प्रेमा देवी, 34 वर्षीय पूजा देवी, 10 वर्षीय सुप्रिया कुमारी, नौ वर्षीय अमृता कुमारी व सात वर्षीय दीपा कुमारी शामिल हैं. अचनाक घटी इस घटना से दहिवर समेत आसपास के गांवों में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना के बाद पुलिस कप्तान शुभम आर्य, सदर अनुमंडल पदाधिकारी गौरव पांडेय व थानाध्यक्ष संजय कुमार दलबल मौके पर पहुंचे तथा मौका-ए-मुआयना के साथ ग्रामीणों पूछताछ कर घटना की पड़ताल किए. इस संबंध में एसपी ने बताया कि हर संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है, ताकि इस घटना की असलियत सामने आ सके. प्रथम द्रष्टया मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है, परंतु मृतकों के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व मौके से मिले साक्ष्य के बाद ही अंतिम निष्कर्ष का पता चलेगा. मृतक का भाई चंदन महतो ने बताया कि उनका भाई कृष्ण कुमार महतो व अन्य सदस्य रात के खाना में दूध, रोटी व पास्ता खाए थे. खाना खाने के कुछ देर बाद एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी तथा उल्टी व दस्त करने लगे. लेकिन अभी वह अभी खाना खाने की तैयारी में था, तभी परिजनों की तबीयत खराब होने लगी. इसके बाद इलाज के लिए ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की मौत हो गयी. जांच को पहुंची एफएसएल की टीमघटना की वैज्ञानिक जांच को लेकर एसपी द्वारा फाॅरेंसिक टीम को बुलाया गया. वहां पहुंचने के बाद टीम के विशेषज्ञ मौके से सैंपल इकट्ठा किए. इस क्रम में पुलिस को मकान के अंदर किचेन से एक कीटनाशक की शीशी भी मिली है. एसपी शुभम आर्य ने बताया कि फॉरेंसिक जांच तथा चिकित्सक की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला दुर्घटना या आत्महत्या अथवा साजिश के तहत हत्या का है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










