ददन का दोहरा दाव, डुमरांव से बेटे के साथ खुद भी भरे पर्चा

Updated:
विज्ञापन
ददन का दोहरा दाव, डुमरांव से बेटे के साथ खुद भी भरे पर्चा

राजनीति है और राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं अभी तक भाई के खिलाफ भाई चुनाव मैदान में एक दूसरे को पछाड़ने के लिए मैदान में थे अब एक ही विधानसभा से पिता के साथ पुत्र मैदान में उतर गये हैं.

विज्ञापन

डुमरांव. राजनीति है और राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं अभी तक भाई के खिलाफ भाई चुनाव मैदान में एक दूसरे को पछाड़ने के लिए मैदान में थे अब एक ही विधानसभा से पिता के साथ पुत्र मैदान में उतर गये हैं. यह विधानसभा क्षेत्र हैं डुमरांव पिता के नाम है पूर्व विधायक ददन यादव, पुत्र के नाम है करतार यादव हालांकि पर्चा दोनों शुक्रवार को दाखिल कर चुके हैं लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कोई एक अपना पर्चा वापस ले सकता है. बता दें कि ददन यादव पूर्व विधायक और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. विधायक को इस बार बसपा से टिकट मिला है. जानकारों का कहना है कि आज चुनावी बिसात पर समीकरण बदले तो ऐसे में पिता पुत्र में से कोई एक मैदान से हटेगा तो दूसरा मैदान में डाटा रहेगा. बताते चलें कि ददन यादव ने डुमरांव विधानसभा से तीन बार विधायक के साथ बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. इसके साथ ही डुमरांव विधानसभा क्षेत्र से कूल 25 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र अंतिम दिन शुक्रवार को दाखिल कराया. इसकी जानकारी देते हुए आरओ सह एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि पर्चा दाखिला कराने वाले उम्मीदवारों में से सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी से सुनील कुमार राजभर, निर्दलीय प्रदीप शरण, निर्दलीय प्रत्याशी प्रमिला देवी, इंडिया गठबंधन के भाकपा-माले से पूर्व विधायक डॉ अजीत कुमार सिंह, जनसुरज से शिवांग विजय, जदयू से राहुल सिंह, निर्दलीय रविशंकर राय, निर्दलीय भीम कमकर, भागीदारी पार्टी से रविशंकर प्रसाद तो वहीं, अंतिम दिन ब्रह्मपुर विधान सभा क्षेत्र से कुल 14 एनआर कटाया गया था. जिसमे नौ उम्मीदवारों ने शुक्रवार यानी अंतिम दिन को अपना नामांकन दाखिल कराया. इसकी जानकारी देते हुए आरओ सह डीसीएलआर ने बताया कि पर्चा दाखिला कराने वाले उम्मीदवारों में से लोक जनशक्ति पार्टी से हुलास पांडे, निर्दलीय शिव शंकर दास, जनसुराज से सत्य प्रकाश तिवारी, सुहालदेव भारती पार्टी से सुनील कुमार राय, गोंडवान गड़तंत्र पार्टी से बिक्रम गोंड, पूर्व विधायक शंभू नाथ सिंह यादव, निर्दलीय मनीष भूषण ओझा, बहुजन समाजवादी पार्टी से महावीर यादव, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नीतीश कुमार यादव ने अपना पर्चा दाखिला कराया. बताते चलें कि इसके साथ ही शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया बंद हो गया. इसके बाद 20 अक्टूबर को स्कूटनी होगा जिसके बाद प्रत्याशी मैदान में अपने-अपने भाग्य आजमायेंगे और छह नवंबर को चुनाव संपन्न कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन