हरा मिर्च 120, तो अदरक 150 रुपये किलो बिक रहा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2024 9:40 PM
दशहरा का पर्व बीतते ही दीपावली और छठ का पर्व आने वाला है. जिसे लेकर बाजार सज गया है
बक्सर. दशहरा का पर्व बीतते ही दीपावली और छठ का पर्व आने वाला है. जिसे लेकर बाजार सज गया है. मगर त्योहारी सीजन में सब्जियों के भाव में अचानक आए उछाल से लोगों की थाली से सब्जियां गायब हो गयी है. सब्जियों की कीमतों में उछाल होने से हरी मिर्च तो 120 रुपये किलो बिक रहा है. यानि सेव से भी महंगा. जबकि सेव अभी बाजार में 70 रुपये से लेकर 100 रुपये किलो ही बिक रहा है. अदरक और टमाटर के दाम भी बढ गया है. अदरक 150 रुपये किलो तो टमाटर 80 रुपये किलो बिक रहा है. हरे मिर्चा की तीखापन उसकी उसकी महंगाई के कारण लोगों के थाली से गायब है. आलू और प्याज का कीमत भी काफी महंगा है. हरा धनिया भी 100 रुपये किलो बिक रहा है. सब्जियों के बढ़ते दामों से गृहणियों की किचन से मंडी सब्जियों की जगह दाल, कढ़ी, राजमा, चना की सब्जी और पापड़ ने जगह बना ली है. सब्जी का खुदरा बाजार तो और महंगा है. इस बढ़ती महंगाई ने लोगों को एक पाव और आधा किलो सब्जी ही खरीदने के लिए मजबूर कर दिया है. सब्जियों की बढ़ते दाम को लेकर व्यापारियों ने कहा कि सब्जी के थोक विक्रेताओं के यहां से ही उंचे दाम पर सब्जियां खरीदकर लाना पड़ रहा है. जिस कारण सब्जियों की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो गयी है. फूल गोभी, पात गोभी, पालकी भी बाजार में 30 रुपये किलो से उपर बिक रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










