ePaper

जनहित से जुड़े कार्यों को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम

Updated at : 19 Jan 2026 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
जनहित से जुड़े कार्यों को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम

सोमवार को समाहरणालय सभागार में डीएम साहिला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

बक्सर. सोमवार को समाहरणालय सभागार में डीएम साहिला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर और डुमरांव सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए. बैठक में किसान रजिस्ट्री, सरस्वती पूजा, राजस्व संबंधी, ई मापी अभियान, जन शिकायत निवारण,जल स्वच्छता,कन्या मंडप निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता पर चर्चा किया. किसान रजिस्ट्री की समीक्षा : बैठक में किसान रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की समीक्षा की गयी. डीएम द्वारा किसान रजिस्ट्री में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर गहरी चिंता व्यक्त की गयी. जिला समन्वयक को निर्देश दिया गया कि सभी सीएससी ऑपरेटरों की पूर्ण तैनाती सुनिश्चित की जाए. सीएससी ऑपरेटरों की कम तैनाती के कारण जिला समन्वयक से जवाब तलब किया गया. बीडीओ एवं सीओ को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कर्मी स्तर पर लंबित किसान रजिस्ट्री कार्यों को शीघ्र निष्पादित करने को कहा. डीएम द्वारा आगामी सरस्वती पूजा के अवसर पर विधि–व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गयी. बताया गया कि जिले में लगभग 400 प्रतिमाओं की स्थापना संभावित है. सभी पूजा समितियों के लिए लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा, संवेदनशील स्थानों की पहचान कर विशेष निगरानी रखी जाएगी, यातायात व्यवस्था का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जायेगा, सभी थानों में शांति समिति की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएगी,शांति समिति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का निर्देश, जबरन चंदा वसूली पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा,बड़े पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा. राजस्व विभाग से संबंधित निर्देश : बैठक में राजस्व कार्यों की भी गहन समीक्षा की गई सरकारी भूमि का सत्यापन कर लैंड बैंक का डेटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया, सरकारी भूमि से संबंधित रिकॉर्ड छिपाने या गुमराह करने पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया, 45 दिनों के भीतर अवैध जमाबंदी रद्द करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश. इ-मापी अभियान : 26 से 31 जनवरी तक विशेष इ–मापी अभियान चलाया जायेगा अविवादित जमीन की मापी सात दिनों के भीतर विवादित जमीन की मापी 11 दिनों के भीतर पूर्ण की जाएगी एसडीएम एवं डीसीएलआर द्वारा इसकी सख्त निगरानी की जायेगी. जन शिकायत निवारण : सीपीजीआरएएम, सीएम डैशबोर्ड, जनता के दरबार, लोक शिकायत आदि माध्यमों से प्राप्त परिवादों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों को अनावश्यक लंबित न रखा जाए, त्वरित निर्णय लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाये. जल व स्वच्छता : जिला जल एवं स्वच्छता समिति को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के भीतर सभी आहर एवं पेयजल स्रोतों की जियो टैगिंग का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाये. साथ ही साथ निदेश दिया की कन्या मंडप निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करे, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने का निर्देश बैठक के अंत में डीएम द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन