फाइल- 19- गांधीजी ने दुनिया को सत्य, अहिंसा और शांति का पाठ पढ़ाया : किरण देवी

फाइल- 19- गांधीजी ने दुनिया को सत्य, अहिंसा और शांति का पाठ पढ़ाया : किरण देवी
2 अक्टूबर- फोटो- 12- बच्चों को पुरस्कृत करते चेयरमैन व कार्यपालक पदाधिकारी. चौसा. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नगर पंचायत चौसा के प्रांगण में मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में मनायी गयी. सरकार द्वारा चलाएं जा रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत के विभिन्न स्कूल के बच्चों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किरण देवी ने कहा कि नगर पंचायत को स्वच्छ, हरित एवं सुन्दर बनाने के लिए वचनबद्ध हूं. इस मौके पर नगर पंचायत के अंतर्गत कार्य कर रहे स्वच्छता कर्मी, सुपरवाइजर, कार्यालय कर्मी, चालक सहित लगभग 60 लोगो को सम्मानित किया गया. साथ ही नगर के विभिन्न स्कूलों के 55 छात्र-छात्राओं को निबंध, रंगोली, निबंध, प्रतियोगिता में एवं अन्य में पुरस्कृत किया गया. इस दौरान उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विकास कुमार, वार्ड पार्षद आनन्द रावत, चंदन चौधरी, अशोक यादव, मटर यादव, काजू मिश्रा, शैलेश कुशवाहा, स्वच्छता पदाधिकारी मो अरशद हैदर आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










