चोरी की मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार, विभिन्न ट्रेनों से बरामद हुई विदेशी शराब

Updated:
विज्ञापन
चोरी की मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार, विभिन्न ट्रेनों से बरामद हुई विदेशी शराब

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गठित अल्फा टेस्ट टीम द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में अहम सफलता मिली. जिसके तहत अलग-अलग ट्रेनों से शराब बरामद की गयी.

विज्ञापन

बक्सर. रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गठित अल्फा टेस्ट टीम द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में अहम सफलता मिली. जिसके तहत अलग-अलग ट्रेनों से शराब बरामद की गयी. टीम का नेतृत्व कर रहे आरपीएफ बक्सर पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 22947 के जनरल कोच से लावारिश हालत में रखी गयी विभिन्न ब्रांडों की नौ लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. जबकि गाड़ी संख्या 15657 ब्रह्मपुत्र मेल के दिव्यांगजन कोच से लावारिस हालत में अलग-अलग ब्रांड की कुल 46.02 लीटर शराब बरामद हुई. उसी क्रम में एक व्यक्ति को बक्सर स्टेशन से मोबाइल चोरी कर भागते हुए पकड़ा गया. जिसने पूछताछ में अपना नाम मंटू कुमार सिंह बताया. आरोपी मंटू सिंह की पहचान भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होली छपरा निवासी स्वर्गीय गोपाल सिंह के पुत्र के रूप में हुई. उसने पूछताछ में बताया कि उक्त स्मार्ट मोबाइल फोन मेरे द्वारा गाड़ी संख्या 12362 मुंबई आसनसोल के एसी कोच से किसी सोए हुए यात्री से चुरायी थी. आरोपितों को अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी बक्सर को सुपुर्द किया गया. रेलवे सुरक्षा बल दानापुर के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त उदय सिंह पवार द्वारा यात्री सामानों एवं शराब तस्करों के विरुद्ध अंकुश लगाने हेतु गठित अल्फा टेस्ट टीम में उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, आरक्षी डब्लू कुमार, आरक्षी विनोद कुमार व आरक्षी सौरभ कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन