करेंट की चपेट में आने से धान काटने जा रहे किसान की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Nov 2024 10:12 PM
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के दियां मठिया गांव के बधार में एक किसान धान की कटनी करने जा रहे थे
डुमरांव . कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के दियां मठिया गांव के बधार में एक किसान धान की कटनी करने जा रहे थे. इस दौरान करेंट के चपेट में आने से किसान की घटना स्थल पर हीं मौत हो गयी. जब कि घटना के सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास कर रही थी, लेकिन पुलिस को परिजनों ने शव को बरामद नहीं करने दिया. मृतक किसान के परिजनों ने जिंदा होने की आस में अस्पताल ले गये. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 60 वर्षीय किसान सर्वजीत गिरी अपने घर से बधार में धान की फसल काटने जा रहे थे. बधार में फूल गोभी की खेत की बिजली के नंगा तार से घेराबंदी कर बिजली कनेक्शन कर दिया गया था, जिसमें बिजली की धारा प्रवाहित हो रही थी. नंगा तार के चपेट में आने से किसान की मौत घटना स्थल पर हीं हो गई. दोपहर बाद कुछ किसान जब उधर गए तो देखा कि हाथ में हसिया लिए किसान की मौत हो गयी है. सूचना के बाद पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे लेने का प्रयास किया तो स्वजन मना करते हुए जिंदा होने का हवाला देते हुए इलाज के लिए ले गए. लेकिन पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया किसान की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना जैसे फूलगोभी की खेती करने वाले किसान को लगी तो घटना स्थल के पास से बिजली की तार को हटा दिया. पुलिस का कहना है झटका देने वाले करंट से किसान की मौत हुई है. कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेजा जायेगा. हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










