बक्सर में 12 जुलाई को शहर में ट्रैफिक एडवाइजरी लागू, कई इलाको में नो-एंट्री, चार पहिया और बसों पर रोक

Updated:
विज्ञापन
बक्सर शहर में 12 जुलाई को यातायात व्यवस्था में बदलाव, इन रास्तों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित

बक्सर शहर में 12 जुलाई 2026 को यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. स्कंदमाता मंदिर और पांडेय पट्टी क्षेत्र में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग स्थलों की जानकारी यहाँ देखें.

विज्ञापन

Buxar Traffic Advisory : बक्सर शहर में 12 जुलाई 2026 को यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इस दौरान स्कंदमाता मंदिर और पांडेय पट्टी क्षेत्र में दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो और बसों के प्रवेश पर रोक रहेगी.

प्रशासन के अनुसार, सुबह 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक बड़े वाहन, ट्रैक्टर, बस और पिकअप के लिए शहर में ‘नो एंट्री’ लागू रहेगी. यह व्यवस्था संभावित भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए की गई है.

Buxar News : इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

स्कंदमाता मंदिर और पांडेय पट्टी क्षेत्र की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इस दौरान लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है.

Buxar Route Diversion : वैकल्पिक रूट की व्यवस्था

चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा और बसों के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं

  • गोलंबर बाईपास-ज्योति चौक-आईटीआई रोड-मठिया मोड़-दानापुर कुटिया
  • गोलंबर बाईपास -ज्योति चौक-अंबेडकर चौक-स्टेशन

इटाढ़ी बाजार की ओर जाने और आने वाले वाहनों के लिए भी अलग रूट तय किए गए हैं, ताकि ट्रैफिक का दबाव नियंत्रित किया जा सके.

पार्किंग के लिए निर्धारित स्थल

बड़े और छोटे वाहनों के लिए शहर में अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं:

बड़े वाहनों (बस, ट्रैक्टर, पिकअप) के लिए-

हवाई अड्डा मैदान आईटीआई मैदान बाजार समिति गोलंबर पार्किंग स्थल इटाढ़ी गुमटी के पहले रेलवे मैदान

अन्य वाहनों (कार, ऑटो, बाइक) के लिए-

  • किला मैदान
  • किला मैदान के पीछे

आम नागरिकों के लिए जरूरी निर्देश

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से चार पहिया वाहनों का उपयोग न करें. रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को अपने साथ टिकट रखना अनिवार्य होगा.

हालांकि, मरीजों, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है.

त्योहार और भीड़ को देखते हुए जारी यह ट्रैफिक प्लान शहर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अहम है. प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके.

Also Read: आरा में मानसून मेहरबान: मूसलाधार बारिश से सड़क बना तालाब, नगर निगम के दावों की खुली पोल


विज्ञापन
Mritunjay Singh

लेखक के बारे में

By Mritunjay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन