Buxar News : ब्रह्मपुर में परवल के खेत में बिछाये गये करेंट प्रवाहित बिजली तार की चपेट में आने से किसान की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Nov 2024 10:45 PM

विज्ञापन

Buxar News : ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एक किसान की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी, वहीं तीन सहयोगी घायल हो गये. मृतक हरनाथपुर पंचायत के जवहीं जगदीशपुर निवासी वीर बहादुर सहनी (37) पिता नंदजी सहनी परवल के खेत में गये थे. दूसरे किसान द्वारा अपने खेत में मवेशियों से बचने के लिए तार से कियी गयी घेराबंदी में करेंट दे दिया गया था.

विज्ञापन

ब्रह्मपुर. थाना क्षेत्र के एक किसान की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी, वहीं तीन सहयोगी घायल हो गये. मृतक हरनाथपुर पंचायत के जवहीं जगदीशपुर निवासी वीर बहादुर सहनी (37) पिता नंदजी सहनी परवल के खेत में गये थे. दूसरे किसान द्वारा अपने खेत में मवेशियों से बचने के लिए तार से कियी गयी घेराबंदी में करेंट दे दिया गया था. इसी दौरान वहां से अपने सहयोगियों के साथ वीर बहादुर सहनी गुजर रहे थे जिससे करेंट की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वह अपने परिवार में इकलौता कमाने वाले व्यक्ति थे. घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. इस घटना के बाद स्वजन के साथ ग्रामीण इसके लिए दोषी किसान पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. मृतक के आश्रितों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गयी है. घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया है. वहीं घटना की जांच करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन