Buxar News: करेंट लगने से किसान की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: करेंट लगने से किसान की हुई मौत

परमानपुर गांव में बिजली के करेंट से एक किसान की मौत हो गयी. मृतक परमानपुर गांव निवासी मुन्ना पंडित बताये जा रहा है.

विज्ञापन

नावानगर. परमानपुर गांव में बिजली के करेंट से एक किसान की मौत हो गयी. मृतक परमानपुर गांव निवासी मुन्ना पंडित बताये जा रहा है. मृतक खेत में कुछ काम से जा रहा था की बिजली करेंट के चपेट में आ गया. परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इसकी पुष्टि करते थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि खेत में काम कर रहे किसान की मौत बिजली के करंट से हो गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. किसान की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है. मौत की खबर सुन कर मृतक के घर पहुंच कर पंचायत ने मुखिया प्रतिनिधि अनिल चौबे तथा सरपंच प्रतिनिधि विनोद चौबे ने परिजनों को ढाढस बंधाया और हर संभव मदद दिलाने का भरोसा जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन