Buxar News: करेंट लगने से किसान की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: करेंट लगने से किसान की हुई मौत

ना क्षेत्र के डिहरी गांव के बधार में खेत पर धान का बिचड़ा पटवन के लिए गए किसान जयशंकर राय उर्फ बंगा राय के धारा प्रवाहित इलेक्ट्रिक यंत्र के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी.

विज्ञापन

राजपुर . थाना क्षेत्र के डिहरी गांव के बधार में खेत पर धान का बिचड़ा पटवन के लिए गए किसान जयशंकर राय उर्फ बंगा राय के धारा प्रवाहित इलेक्ट्रिक यंत्र के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय विंध्याचल राय के 65 वर्षीय पुत्र जयशंकर राय अपने खेत पर धान का बिचड़ा पटवन करने के लिए गए थे. जैसे ही वह बोरिंग के स्टार्टर के स्वीच को ऑन किया. तभी उसमें शॉर्ट सर्किट से हुई धारा प्रवाहित से इन्हें करंट लग गया. करंट लगते ही वह बेसुध होकर गिर पड़े. वहां आसपास कोई मौजूद नहीं था. कुछ देर बाद जब लोग पहुंचे तो वह अचेता अवस्था में पड़े हुए थे. जिन्हें किसी निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया .जहां डॉक्टर ने इन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई.सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है. मुखिया शमीम अंसारी ने सरकार से उचित मुआवजा राशि की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन