ePaper

buxar news : उदीयमान सूर्य संग झूमी आस्था, जगमगाये घाट व मुस्कुरायी श्रद्धा

Updated at : 28 Oct 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
buxar news : उदीयमान सूर्य संग झूमी आस्था, जगमगाये घाट व मुस्कुरायी श्रद्धा

buxar news : शहर से लेकर गांवों तक छठव्रतियों ने उगते व डूबते सूर्य को अर्घ देकर मांगी खुशहाली

विज्ञापन

डुमरांव. चार दिवसीय महापर्व छठ शहर से लेकर विभिन्न ग्रामीण क्षत्रों में आस्था के साथ संपन्न हो गया. सोमवार की दोपहर के बाद महिला-पुरुष छठ व्रतियों ने डुबते सूर्य को अर्घ देने को लेकर आपने घरों से अपने घाटों की तरफ रवाना हो गए थे. जहां नगर के छठिया पोखरा, जंगली शिव मंदिर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों व नहरों के किनारे बनाए गए छठ घाटों पर शाम को निर्धारित समय पर सभी छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया. वही मंगलवार की अहले सुबह छठ व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ देकर अपने पूरे परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. लोगों ने बताया कि आस्था का महापर्व छठ को लेकर इस वर्ष काफी जगहों पर उल्लास देखने को मिला, देश प्रदेश में रहने वाले भी छठ पूजा करने के लिए अपने गांवों में पहुंचे थे, छठ पूजा को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के छठ पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा सभी घाटों व सड़कों के दोनों ओर काफी आकर्षक रूप से सजाया गया था. नगर स्थित छठिया पोखरा व प्रखंड के कोरानसराय पंचायत स्थित चौगाई रोड के तालाब के समीप प्रज्ञा युवा क्लब के सदस्यों ने तथा स्थानीय थाना के समीप एनएच 120 सड़क किनारे दखिनवारा तालाब स्थित प्रतिज्ञा युवा क्लब के सदस्यों के द्वारा भगवान भास्कर का भव्य प्रतिमा रखी गई थी, जिसके दर्शन के लिए छठ व्रतियों व लोगों की काफी भीड़ जुटी रही, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ था. छठ पूजा को लेकर इलाके के मठिला, चौगाई, नंदन, कुशलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के गांवों में छठ घाट छठ गीतों से गुंजायमान हो रहा था. जहां शहर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मंगलवार को छठ महापर्व संपन्न हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन