बक्सर सीट के लिए निर्दलीय अभ्यर्थी ने पर्चा दाखिल कर खोला नामांकन का खाता

सदर अनुमंडल पदाधिकारी-सह- बक्सर के निर्वाची पदाधिकारी अविनाश कुमार के समक्ष सोमवार को सुधाकर मिश्र ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया.
बक्सर. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के लिए बक्सर सीट से नामांकन का खाता खुल गया है. सदर अनुमंडल पदाधिकारी-सह- बक्सर के निर्वाची पदाधिकारी अविनाश कुमार के समक्ष सोमवार को सुधाकर मिश्र ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया. नामांकन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से चल रही है और 17 अक्तूबर तक चलेगा. दो दिन अवकाश के कारण 11 एवं 12 अक्टूबर को नामांकन दाखिल नहीं हो सका था. निर्वाची पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि अभी तक एक मात्र नामांकन स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में सुधाकर मिश्र द्वारा किया गया है. सुधाकर मिश्र सदर प्रखंड के करहंसी का निवासी है तथा लोकसभा आम चुनाव में भी निर्दल प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं. वहीं राजपुर विधानसभा सीट के लिए अभी तक एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है. कार्यालय में बैठ राजपुर के निर्वाची पदाधिकारी-सह-बक्सर डीसीएलआर शशि भूषण पूरे दिन इंतजार करते रहे, लेकिन एक भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचे. उम्मीद जताया जा रहा है कि मंगलवार से नामांकन में तेजी आयेगी. जाहिर है कि बक्सर सीट के लिए सदर एसडीओ कार्यालय तथा राजपुर सीट के लिए सदर डीसीएलआर के कार्यालय में नामांकन प्राप्त की जा रही है. दोनों सीटों के निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालय एक ही परिसर में स्थित है. जहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है, ताकि किसी तरह की कोई अव्यवस्था नहीं हो सके. इसी तरह जिले के डुमरांव व ब्रह्मपुर सीट के लिए भी अभी नामांकन का खाता नहीं खुला है. बक्सर सीट के लिए सबसे ज्यादा बिके हैं नामांकन फार्म नामांकन की प्रक्रिया के बीच नाम निर्देशन पत्र बिक्री का सिलसिला भी जारी है. इस बीच दावेदारी के लिए नेता कार्यालयों में पहुंचकर नाजीर रसीद कटा नामांकन फार्म खरीद रहे हैं. अभी तक सबसे अधिक नाम निर्देशन पत्र बक्सर सीट के लिए खरीदे गए हैं. निर्वाची पदाधिकारी के मुताबिक अभी तक कुल 16 एनआर कटे हैं. जिन लोगों ने नामांकन पत्र खरीदार है उनमें चौसा के अभिमन्यु मौर्य उर्फ अभिमन्यु सिंह, शहर के पुस्तकालय रोड निवासी व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रोकेके तिवारी के पुत्र तथागत हर्षवर्धन, उत्तर पट्टी चौगाईं निवासी विश्वामित्र कहार, सदर प्रखंड के मझरियां निवासी पंकज कुमार उपाध्याय, चौसा प्रखंड के न्यायीपुर निवासी रामप्रवेश सिंह की पत्नी प्रमिला देवी, शहर के शनिचरा बाबा स्थान निवासी सत्येन्द्र ओझा एवं अहिरौली निवासी सोहनलाल गोंड़ शामिल हैं. राजपुर सीट के लिए कुल पांच एनआर कटे हैं. जिसमें निवर्तमान विधायक विश्वनाथ राम व पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला समेत अन्य शामिल हैं. डुमरांव सीट से दावेदारी के लिए अब तक कुल छह नामांकन पत्र खरीदे गये हैं. जिनमें कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव निवासी रविशंकर प्रसाद, प्रोग्रेसिव कॉलोनी जयप्रकाश नगर सम्पतचक पटना के डाॅ विनीश कुमार की पत्नी अंजली कुमारी, निवर्तमान विधायक व भोजपुर जिला के तियर थाना क्षेत्र अंतर्गत उतरदाहां निवासी अजीत कुमार सिंह, डुमरांव निवासी स्व चंद्र विजय सिंह के पुत्र शिवांग विजय सिंह, चौसा प्रखंड के न्यायीपुर निवासी रामप्रवेश सिंह की पत्नी प्रमिला देवी, सोनवर्षा थाना क्षेत्र के वैना निवासी भीम कमकर शामिल हैं. वहीं ब्रह्मपुर सीट के लिए अभी तक जिन छह एनआर कटे हैं, उनमें उसी क्षेत्र के रामदास राय के डेरा थाना क्षेत्र के राजापुर-अर्जुनपुर निवासी अनिल कुमार राय उर्फ भैया जी, चक्की भोला डेरा निवासी महेंद्र यादव के पुत्र नीतीश कुमार, बक्सर शहर स्थित वैष्णवी रेसीडेंसी मां काली मंदिर मार्ग निवासी प्रदीप कुमार राय, निवर्तमान विधायक व चक्की लहना भोला डेरा निवासी शंभू नाथ यादव, सिमरी थाना क्षेत्र के नगपुरा निवासी शिवशंकर दास एवं सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का सिंहनपुरा निवासी इंदु भूषण ओझा के पुत्र मनीष भूषण ओझा का नाम शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




