85 उम्र के मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग दे रहा सुविधा

विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहा है.
बक्सर. विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु शरण पांडे द्वारा 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा के तहत भरे जा रहे प्रपत्र 12डी की समीक्षा की गयी. समीक्षा प्रखंड मुख्यालय स्थित कल्याण भवन के सभागार में आयोजित की गयी, जहां सभी बूथ लेवल ऑफिसर शामिल रहे. इस दौरान बीडीओ ने 85 प्लस श्रेणी के मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही सुविधा और उसकी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी. प्रपत्र 12डी उन वरिष्ठ मतदाताओं के लिए है जो स्वास्थ्य या अन्य कारणों से मतदान केंद्र तक जाने में असमर्थ हैं, और घर से ही पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान करना चाहते हैं. समीक्षा बैठक में बीडीओ ने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि वे समय पर योग्य मतदाताओं से यह प्रपत्र भरवाएं तथा उनकी पुष्टि कर उसका संकलन करें. उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक बीएलओ को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी पात्र मतदाता इस सुविधा से वंचित न रहे. बैठक के दौरान बीएलओ को इसीआइ एप डाउनलोड कराया गया तथा उसका प्रशिक्षण ट्रायल भी कराया गया, जिससे वे मोबाइल के माध्यम से मतदाता से जुड़ी जानकारी को तुरंत अपडेट कर सकें. बीडीओ ने स्पष्ट किया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति लाने के लिए अत्यंत आवश्यक है. बीडीओ ने बीएलओ को यह निर्देश दिया कि वे मतदाताओं, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें, ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके. उन्होंने यह भी कहा कि वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा. रामदयाल सिंह, रामजी यादव, अनिकेत कुमार, सिदेश कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, ईश्वर दयाल, अजय पांडेय, शरण देबी, पूनम देवी, धर्मेंद्र कुमार, सत्य प्रकाश सिंह, विशाल, योगेंद्र लाल, संतोष कुमार शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




