Buxar News : बालू लदे दो ट्रकों की टक्कर में चालक व सहचालक हुए जख्मी
Author Raviranjan kumar singh
Updated:
विज्ञापन

पटना-बक्सर फोरलेन पर चंदा और प्रतापसागर के बीच दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक के चालक और सह चालक बुरी तरह जख्मी हो गए. घटना गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे की बतायी जा रही है.
विज्ञापन
डुमरांव
. पटना-बक्सर फोरलेन पर चंदा और प्रतापसागर के बीच दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक के चालक और सह चालक बुरी तरह जख्मी हो गए. घटना गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे की बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर निवासी चालक अन्नू कुमार और सह चालक विराज कुमार नासरीगंज से ट्रक में बालू लादकर गाजीपुर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान प्रतापसागर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचते ही ब्रेक नहीं लगने से उनकी वाहन बीआर 28 जीबी 4497 अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना के बाद केबिन को काटकर जैसे तैसे चालक और सहचालक को वाहन से बाहर निकाला गया. आनन फानन में पहुंचे नया भोजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर एंबुलेंस बुलायी और चालक और सह चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. पुलिस के त्वरित एक्शन से ड्राइवर और सह चालक की जान बच गयी. हालांकि उन्हें अंदरुनी गंभीर चोटें आयी हैंडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










