ePaper

रामरेखाघाट में सड़कों पर ही सजा होटल व प्रसाद वितरण की दुकानें, श्रद्धालुओं को होगी परेशानी

Updated at : 17 Jan 2026 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
रामरेखाघाट में सड़कों पर ही सजा होटल व प्रसाद वितरण की दुकानें, श्रद्धालुओं को होगी परेशानी

नगर के रामरेखाघाट पर सड़क का अतिक्रमण कर दुकानदारों ने दुकानें सजा ली है.

विज्ञापन

बक्सर. नगर के रामरेखाघाट पर सड़क का अतिक्रमण कर दुकानदारों ने दुकानें सजा ली है. जिससे रामरेखाघाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. आज रविवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर लाखों लोग गंंगा में डुबकी लगायेंगे. काफी दूर दराज से लोगों के पहुंचने के कारण रामरेखाघाट सड़क शनिवार को ही जाम हो गया है. वहीं रामरेखाघाट में सड़क पर दुकानों के सज जाने के कारण आवागमन प्रभावित हो रही है. जबकि दुकानदारों को नगर प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थायी बैरिकेडिंग से चिन्हित किया गया है. जिससे उसके बाहर कोई भी दुकानदार अपनी दुकानें नहीं लगायेंगे. वहीं मकर संक्रांति के पूर्व ही संक्रांति एवं मौनी अमावस्या को देखते हुए दुकानदारों को बैरिकेडिंग से बाहर ही रखने को लेकर निर्देशित किया गया था. इसके बावजूद दुकानदारों ने लगभग 46 फीट चौड़ी सड़क को अतिक्रमण कर 10 फीट से भी कम कर दिया है. जिससे श्रद्धालुओं को आज स्नान के लिए आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

46 फीट चौड़ी सड़क 10 फीट में सिमटी : नगर के रामरेखाघाट पर जाने वाली सड़क मुख्य सड़क के बाद लगभग गंगा तट तक 46 फीट चौड़ी है. लेकिन वर्तमान में नगर परिषद से सीएम के जिले में प्रगति यात्रा के दौरान काफी चौड़ी सड़क बनाई गई थी. वहीं फुटपाथ के लिए स्टील के पाईप से बैरिकेडिंग किया गया है. जिससे कोई भी व्यक्ति इस बैरिकेडिंग के अंदर प्रवेश नहीं कर सके. लेकिन खाने पीने के सामानों के दुकानदार के साथ ही प्रसाद बेचने वाले दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर आकर आधी सड़क तक दुकानें सजा लिया है. जिससे 46 फीट चौड़ी सड़क को अतिक्रमण कर 10 फीट में सिमटा दिया है.

नहीं दिख रहा अतिक्रमणकारियों पर निर्देशों का प्रभाव : मौनी अमावस्या पर अन्य देशों से भी लाेग मौन रहते हुए स्नान करने के लिए पहुंचते है. इसको लेकर शनिवार को ही पहुंचे लोगों के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है. आज सुबह से ही काफी भीड़ के कारण लोगों को परेशानी होगी. प्रशासन से दुकानों को बैरिकेडिंग के पीछे अपनी दुकानें सजाने के लिए निर्देशित किया गया है. इसके बावजूद अतिक्रमणकारियों में भय नहीं दिख रहा है. न ही प्रशासन के निर्देशों का पालन दिख रहा है. नगर प्रशासन ऐसे लोगों के विरुद्ध अब सख्त कदम उठायेगा.

क्या कहते हैं सीटी मैनेजर

दुकानदारों को निर्धारित बैरिकेडिंग से बाहर ही दुकान लगाने को लेकर निर्देशित किया गया था. उस समय दुकानदारों ने अपनी दुकानें पीछा कर लिया. यदि फिर से सड़क पर दुकान सजा लिया है तो उनपर अब सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्हें स्थायी रूप से हटाया जायेगा.

नीरज कुमार झा, सिटी मैनेजर, नगर परिषद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन