ePaper

गंगा घाट पर मिला हाथ-पैर बंधा युवक का शव

Updated at : 09 Oct 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
गंगा घाट पर मिला हाथ-पैर बंधा युवक का शव

शहर स्थित कठहवा गंगा घाट पर गुरुवार की सुबह गंगा नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का हाथ-पैर बंधा शव मिला. जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

बक्सर. शहर स्थित कठहवा गंगा घाट पर गुरुवार की सुबह गंगा नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का हाथ-पैर बंधा शव मिला. जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी. मृतक की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के शरीर पर काले रंग का टी-शर्ट और काले रंग का पैंट था. उसके हाथ और पैर गमछा से बंधा हुआ था. जिससे पुलिस हत्या की आशंका जता रही है. घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय एवं टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सदलबल मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकालने के बाद मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया. पुलिस की सूचना पर एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और सैंपल वगैरह लेने की प्रक्रिया पूरी की. एसडीपीओ पांडेय ने बताया कि मामले की वैज्ञानिक जांच करायी जा रही है, ताकि मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन