ePaper

Buxar News : रंग-बिरंगे दीपों से जगमग हुए शहर और गांव

Updated at : 21 Oct 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News : रंग-बिरंगे दीपों से जगमग हुए शहर और गांव

दीपावली के पावन अवसर पर शहर से लेकर गांव तक दीपों की रोशनी में नहाया नजर आया. सुबह से ही बाजारों में खरीददारी को लेकर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

डुमरांव. दीपावली के पावन अवसर पर शहर से लेकर गांव तक दीपों की रोशनी में नहाया नजर आया. सुबह से ही बाजारों में खरीददारी को लेकर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. देर शाम तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही. जैसे ही शाम हुई, लोगों ने अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजा दिया. नगर क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी मंदिरों में महिलाएं और पुरुष पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. घरों में विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की गयी. बच्चों और विशेषकर बच्चियों में दीपावली को लेकर खासा उत्साह देखा गया. उन्होंने रंगोली बनाकर और दीप जलाकर अपने घरों को सजाया. इस मौके पर लोगों ने मिट्टी के बने बर्तनों में शुद्ध घी का दीप जलाकर लक्ष्मी-गणेश की आराधना की. घरों की छतों और आंगनों में दीपों की पंक्तियां रोशनी बिखेरती रहीं. रात होते-होते पूरा इलाका पटाखों की गूंज से गूंजता रहा. आतिशबाजी और रंग-बिरंगी लाइटों से माहौल और भी खुशनुमा हो गया. महिलाओं और बच्चियों ने पारंपरिक घरौंदा बनाकर उसके सामने पांच प्रकार के मिष्ठान और लावा-मुड़ी कुल्हिया में भरकर अर्पित किए. उन्होंने अपने भाइयों की सुख-समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी से प्रार्थना की. लोगों ने एक-दूसरे को हैप्पी दीपावली कहकर शुभकामनाएं दीं. देर रात तक मोबाइल फोन, व्हाट्सएप और संदेशों के माध्यम से भी लोगों ने अपने मित्रों और रिश्तेदारों को बधाइयां दीं. दीपों की इस पर्व पर हर ओर उल्लास और उत्साह का माहौल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन