ePaper

डुमरांव विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन के घोषित हुए उम्मीदवार डॉ अजीत कुमार सिंह

Updated at : 13 Oct 2025 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
डुमरांव विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन के घोषित हुए उम्मीदवार डॉ अजीत कुमार सिंह

डॉ अजीत कुमार सिंह को डुमरांव विधानसभा सभा से इंडिया महागठबंधन की ओर से प्रत्याशी घोषित किया गया.

विज्ञापन

डुमरांव. डॉ अजीत कुमार सिंह को डुमरांव विधानसभा सभा से इंडिया महागठबंधन की ओर से प्रत्याशी घोषित किया गया. भाकपा-माले बिहार राज्य सचिव कॉमरेड कुणाल ने डॉ अजीत कुमार सिंह को पार्टी का चुनाव चिह्न सौंपते हुए उन्हें डुमरांव विधानसभा सीट से इंडिया महागठबंधन का आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया. इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में उत्साह देखा गया. डॉ अजीत कुमार सिंह इससे पूर्व भी जनता के अपार समर्थन से डुमरांव का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्हें एक बार फिर से मौका मिलना क्षेत्र की जनता के विश्वास और समर्थन का प्रमाण है. डॉ सिंह ने इस अवसर पर कहा यह मेरे लिए न केवल सम्मान की बात है, बल्कि एक बार फिर जनसेवा के संकल्प को निभाने का अवसर भी है. मैं इस पुनर्नामांकन को डुमरांव की जागरूक, समर्थ और स्नेही जनता के प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम मानता हूं. उन्होंने आगे कहा कि जनता के सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से डुमरांव को विकास, न्याय और समावेश की राह पर और आगे ले जाया जायेगा. डॉ अजीत कुमार सिंह एक अनुभवी, संघर्षशील और समर्पित जनप्रतिनिधि हैं, जो सदैव सामाजिक न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देते आ रहे हैं. उनकी साफ-सुथरी छवि, जमीनी से जुड़ाव और विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें जनता के बीच एक विश्वसनीय नेता के रूप में स्थापित किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन