बक्सर स्टेशन पर ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, तलाशी में मिले चार महंगे मोबाइल

Updated:
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक व टीम के साथ गिरफ्तार शातिर | Prabhat Khabar Network

बक्सर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ ने दो चोरों को पकड़ा. उनके पास से चार महंगे स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं, आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन

Buxar News: दानापुर मंडल के बक्सर रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ की विशेष टीम ने दो संदिग्ध चोरों को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान दोनों के पास से चार महंगे स्मार्टफोन बरामद हुए. आरपीएफ ने दोनों आरोपियों को बरामद मोबाइल के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्टेशन पर संदिग्धों की हो रही थी निगरानी

यह कार्रवाई आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की. टीम स्टेशन परिसर में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने और संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी. इसी दौरान दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया. तलाशी लेने पर उनके पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए.

पूछताछ में यात्रियों को बनाया निशाना

आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी करने की बात स्वीकार की है. दोनों के आपस में मिलकर वारदात करने की बात भी सामने आयी है.

जीआरपी को सौंपे गये दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बक्सर शहर के चरित्रवन निवासी मनोज कुमार सिन्हा के पुत्र अंशुमान मनोज और सिमरी थाना क्षेत्र के एकौना निवासी मुन्ना कुमार खरवार के पुत्र अप्पू कुमार के रूप में हुई है. आरपीएफ ने दोनों को बरामद मोबाइल के साथ आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया.

आरपीएफ अधिकारी ने कहा कि रेल यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की हिफाजत प्राथमिकता है. ऐसे संदिग्धों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजेंद्र मुवाल, उपनिरीक्षक विष्णु शंकर ओझा, आरक्षी दीपक कुमार और आरक्षी श्याम नारायण सिंह यादव शामिल थे.

Also Read: मां काली मंदिर के स्थापना दिवस पर 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू, जयघोष से भक्तिमय हुआ दसियांव


विज्ञापन
ओंकार नाथ मिश्रा

लेखक के बारे में

By ओंकार नाथ मिश्रा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन